Hindi News

MP: 7 मई से फिर बदलेगा मौसम, जल्द एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें अपने शहर का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP: 7 मई से फिर बदलेगा मौसम, जल्द एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 24 घंटे बाद यानि 7 मई से एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदलने वाला है, आने वाले दिनों में फिर तापमान में वृद्धि होगी।   एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 6 मई को सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वही 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।आज शुक्रवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP: शासकीय कॉलेजों को बड़ी राहत, विभाग ने दिए ये निर्देश, PG-UG छात्रों को मिलेगा लाभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, आज शुक्रवार 6 मई 2022 को किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया और सभी जिले शुष्क रहे।वहीं खरगोन में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, सिवनी में 43 डिग्री, दमाेह व नौगांव में 42 डिग्री, रायसेन में 42.2 डिग्री, होशंगाबाद में 42.8 डिग्री, धार व रतलाम में 41.2 डिग्री, शाजापुर में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।शुक्रवार को इन जिलों में भी तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Cloud) के अनुसार, वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है। अफगानिस्तान एवं उसके आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब छत्तीसगढ़ पर पहुंच गया है, हालांकि इसका प्रभाव मप्र के मौसम पर नहीं पड़ रहा है।वही आज वातावरण में नमी कम होने से दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है।ग्वालियर में 8 मई को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। 10 जून के बाद मध्य प्रदेश से किसी भी जिले में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं होगा।15 जून के बाद या आसापास मानसून की दस्तक हो सकती है।

यह भी पढ़े.. MP: 23000 रोजगार सहायकों ने खोला मोर्चा, सरकार को दी ये चेतावनी, जानें क्या है प्रमुख मांगे

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,   7 मई से एक चक्रवात बंगाल की खाड़ी में में बनने जा रहा है,ऐसे में वह 9 व 10 मई तक बांग्लादेश पहुंचेगा, जिसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्यप्रदेश पर पड़ सकता है । वही एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 11 मई को भारत की तरफ आ रहा है। उसका असर उत्तर भारत में सबसे ज्यादा पड़ेगा और MP के मौसम में भी इसका बदलाव दिखाई दे सकता है।इधर,  कटनी, सिवनी, रीवा, सतना में आंधी चलने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।शुक्रवार काे सागर, रीवा संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हाे सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews