Betul News : खेड़ी के पास मौड़ी गांव में बस ने बारातियों को रौंदा, एक की मौत, 4 घायल।

Betul News : खेड़ी के पास मौड़ी गांव में बस ने बारातियों को रौंदा, एक की मौत, 4 घायल।

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर खेड़ी के पास मौड़ी गांव में शनिवार रात में एक बारात में शामिल कुछ बारातियों को निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे विवाह की खुशियां चीख पुकार में तब्दील हो गईं। दुर्घटना में एक बाराती की मौत हो गई जबकि 4 बाराती गम्भीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक डिप्टी रेंजर भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार मौड़ी गांव में आज पवार परिवार में शादी है। बारात आने के बाद दूल्हा और बाराती विवाह मंडप की ओर जा रहे थे। इसी बीच मालेगांव से बैतूल की ओर आ रही निजी बस ने कुछ बारातियों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में 5 बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही बस का ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। सूचना मिलने पर 100 डायल मौके पर पहुँची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि हादसे में 5 बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 3 को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां गुड्डू पिता इस्माइल उइके (45) निवासी घोड़ाडोंगरी को मृत घोषित कर दिया गया। इनके अलावा सुरेंद्र धुर्वे और शोभराम मवासे का इलाज किया जा रहा है। इनमें शोभाराम मवासे के वन विभाग में डिप्टी रेंजर होने की जानकारी मिली है। दो अन्य घायलों में से एक को राठी अस्पताल और एक को गढेकर अस्पताल में भर्ती करना बताया जा रहा है।

UP News : करप्शन की इन्तेहा,उद्घाटन के लिए नारियल पटकते ही टूट गई नवनिर्मित सड़क

वहीं घटना के तुरंत बाद बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद भी जिला अस्पताल पहुंची और डॉक्टर से पूरी जानकारी ली और मरीजों के परिजन से भी मुलाकात की सबको अच्छी स्वास्थ्य सेवा देने के साथ-साथ फरार बस के ड्राइवर और कंडक्टर को जल्द से जल्द हिरासत में लिए जाने का आश्वासन भी दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”652970016″]

[dgv_vimeo_video id=”652970307″]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews