हिजाब के वायरल वीडियो पर गृह मंत्री नरोत्तम का एक्शन, प्रशासन को दिए ये निर्देश

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दतिया पीजी कॉलेज में लड़कियों के हिजाब पहनने के वायरल वीडियो  (Datia PG College Viral Video) और प्राचार्य के नोटिस जारी करने पर बवाल खड़ा हो गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दतिया कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए है और साफ किया है कि प्रदेश में हिजाब पर बैन का कोई प्रस्ताव नहीं है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: आज इन जिलों में बारिश के आसार, देखें अपने शहर का हाल, इन राज्यों में बर्फबारी-वर्षा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि दतिया के पीजी कॉलेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल द्वारा निकाले गए आदेश की जांच के लिए दतिया कलेक्टर को निर्देशित किया है।मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) पहले ही स्पष्ट कर चुकी है हिजाब पर बैन को लेकर सरकार के पास कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, इसलिए कोई भ्रम ना फैलाएं।

ये है पूरा मामला

दरअसल, सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र में हिजाब पर बवाल हो गया था। यहां दतिया कॉलेज दो छात्राएं हिजाब पहनकर आई थी, जिसकी सूचना जैसे ही हिंदू संगठनों विहिप, बजरंग-दल और दुर्गा-वाहिनी के कार्यकर्ताओं को मिली वे कॉलेज पहुंच गए और जमकर हंगामा-नारेबाजी करने लगे।विवाद बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया और प्राचार्य डीआर राहुल ने हिजाब आदि पहनकर कॉलेज आने पर पाबंदी लगाते हुए कॉलेज में सामान्य ड्रेस में आने का नोटिस जारी कर दिया। इस नोटिस के जारी होते ही बवाल खड़ा हो गया है, जिसके बाद गृह मंत्री का बयान सामने आया है।

नोटिस में ये था लिखा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews