एक्शन मे शिवराज सिंह चौहान- शिकायतों के बाद हटाए गये PWD ईएनसी

pwd

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद राज्य की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने बड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश शासन (MP Government) ने सीपी अग्रवाल को PWD के प्रमुख अभियंता के पद से हटा (Transfer) दिया है। इस संबंध में आज शनिवार को विभाग ने आदेश जारी कर दिए गए है।इस एक्शन के बाद अब अग्रवाल को लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह विभाग के सचिव पीसी बारस्कर को दी गई है। अब बारस्कर, पीसी अग्रवाल का चार्ज संभालेंगे।

यह भी पढ़े.. दमोह उपचुनाव 2021: कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन का नोट बांटते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

दरअसल, बीते दिनों लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा भ्रष्टाचार (Corruption) सामने आया था। इंजीनियर इन चीफ चंद्र प्रकाश अग्रवाल (ENC Chandra Prakash Agrawal) की आर्थिक गड़बड़ियों की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) तक पहुंची थी।जिसमें कहा गया था कि 2 कर्मचारियों की नियुक्ति बिना सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के तत्कालीन मुख्य निरीक्षक तकनीकी परीक्षक अग्रवाल की गई है, जिस पर सामान्य प्रशासन विभाग में आपत्ति भी जताई थी।

यह भी पढ़े.. बंगाल-आसाम चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री Narendra Singh Tomar का बड़ा दावा

वही एक सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी आर के पांडे की सेवाएं समाप्त होने के बाद भी अग्रवाल ने दो वर्ष की अवधि बनाने की अनुशंसा की और स्वीकृति प्राप्त ना होने के बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया।वही अग्रवाल ने मुख्य तकनीकी परीक्षक रहते हुए भी आर्थिक एवं प्रक्रियात्मक गड़बड़ियों की श्रेणी में आने वाले काम किए थे।यह मामला लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू  (EOW) के पास भी पहुंचा था, इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

PWD

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
एक्शन मे शिवराज सिंह चौहान- शिकायतों के बाद हटाए गये PWD ईएनसी - MP Breaking News