Hindi News

Chhatarpur News: मंदिर के गेट पर युवती का फिल्मों गानों पर डांस, वीडियो वायरल, विरोध शुरु

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

छतरपुर, संजय अवस्थी।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदिरों में डांस और आपत्तिजन सीन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला छतरपुर (Chhatarpur ) से सामने आया है जहां एक युवती मंदिर जनराय टौरिया के सामने डांस करती हुई नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।यह पहला मौका नहीं है, इसके पहले भी मप्र के मंदिरों में इस तरह के मामले सामने आ चुके है और कार्रवाई भी की गई है।

यह भी पढ़े.. MP : इन अधिकारियों के लिए काम की खबर, एनएसपी पोर्टल पर होगा सत्यापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मंदिर में डांस (Dance Video) करते हुए नजर आ रही है। डांस करने वाली यह वीडियो आरती साहू बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह के वीडियो अक्सर अपलोड करती रहती है। इनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 25 लाख फॉलोअर्स है।जनराय टोरिया मंदिर के महंत का कहना है कि मैं इसका विरोध करता हूं। इस तरह डांस कर अपनी इच्छा पूरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई होन चाहिए। मठ, मंदिर और आश्रम को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े.. MP News: 3 पंचायत सचिव और एक उपयंत्री निलंबित, रोजगार सहायक समेत 5 को नोटिस

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों, बजरंग दल और मंदिर प्रबंधन ने लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया है। बजरंग दल का कहना है कि हिंदू धर्म में मंदिरों के सामने डांस करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह संस्कृति के खिलाफ है,और बजरंग दल की दुर्गा वाहनी ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। वहीं मंदिर के महंत ने कहा है कि लड़की के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी हरकतें कर मंदिर, मठ और आश्रमों को बदनाम न करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews