कमलनाथ का बड़ा बयान, छिंदवाड़ा मेरे लिए कर्मभूमि, तपोभूमि, BJP इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहती है

Kamal Nath

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में इन दिनों नेताओं में भगदड़ मची हुई है, कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर BJP ज्वाइन कर रहे हैं, बड़ी बात ये है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले और पिछले लोकसभा चुनाव से मात्र एक सीट जीतकर देने वाले छिंदवाड़ा में भी भगदड़ का माहौल है, पिछले दिनों कमलनाथ के विश्वसनीय कहे जाने वाले विधायक कमलेश शाह ने भाजपा ज्वाइन कर ली और सांसद नकुलनाथ द्वारा कमलेश शाह को बिकाऊ और गद्दार कहे जाने से आहत होकर छिंदवाड़ा महापौर विक्रमअहाके ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

प्रदेश के अलग अलग जिलों से कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद छिंदवाड़ा में भी यही हालात बनने के बाद आज कमलनाथ ने बयान दिया है उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि छिंदवाड़ा अपने सम्मान से कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी विकास यात्रा पर अविरल आगे बढ़ता रहेगा।

BJP धनबल, बहुबल, सत्ता बल का दुरुपयोग कर रही

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने X पर लिखा- “मैं 45 वर्ष से छिंदवाड़ा को भारत का सबसे विकसित इलाका बनाने की तपस्या कर रहा हूं। छिंदवाड़ा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि है। भाजपा वाले इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहते हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल, बाहुबल और सत्ता बल का दुरुपयोग करने में लगी है। नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है। छिंदवाड़ा की जनता भाजपा की इस कारस्तानी को बड़े गौर से देख रही है और उसने ठान लिया है कि जो लोग छिंदवाड़ा के ऊपर आक्रमण कर रहे हैं, उनको करारा जवाब देगी।”

छिंदवाड़ा अपने सम्मान से कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा

कमलनाथ ने लिखा-  “हर चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी झूठ, फरेब और सौदेबाजी का खेल खेलती है लेकिन जब चुनाव परिणाम आता है तो पता चलता है कि छिंदवाड़ा की जनता ने भाजपा को उसके अपराध का उचित दंड दिया है। छिंदवाड़ा अपने सम्मान से कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी विकास यात्रा पर अविरल आगे बढ़ता रहेगा”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews