Hindi News

जबलपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज, जानें क्या हैं कहा

Written by:Amit Sengar
Published:

जबलपुर,संदीप कुमार। कांग्रेस एक घर में सिमट कर रह गई है इसलिए अब कांग्रेस घर चलो अभियान ही शुरू करेगी, यह कहना है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का, बूथ विस्तारक योजना में शामिल होने जबलपुर पहुँचे वीडी शर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई काम नही बचा है।

यह भी पढ़े…सिंगरौली : कंपनी में कार्य के दौरान झुलसे व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गुस्साए ग्रामीणों ने शव को कंपनी गेट पर रखकर शुरू किया प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के नेताओं को कहना चाहिए कि सोनिया के घर चलो अभियान शुरू करें, वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने बूथ को मजबूत करने का काम कर रही है, इधर कमलनाथ के उस बयान पर भी वी.डी शर्मा ने तंज कसा है जिस पर कमलनाथ ने कहा है कि अब स्वतंत्रता के लिए बीजेपी से हमें लड़ना होगा।

यह भी पढ़े…इंदौर में लाखों की चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।

वीडी शर्मा ने उनके इस बयान पर कहा कि कमलनाथ जी अपने अंदर झांक कर देखें कि उन्होंने आज तक देश के लिए क्या किया है, आज हम देश जिस आजाद देश में रह रहे हैं उसमें अगर सबसे ज्यादा किसी का योगदान था तो वह था नेताजी सुभाष चंद्र बोस का है,वीडी शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिन्होंने की आजादी के लिए अपनी जान गवाने वाले महात्मा गांधी से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस तक को मान और सम्मान देने का काम किया है, गौरतलब है कि मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज बूथ विस्तारक योजना के तहत एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर में थे जहां उन्होंने संगमरमर वादियों के बीच बूथ विस्तारक योजना की कार्यशैली बनाई।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews