सख्ती के बावजूद टूटे सारे रिकॉर्ड, देश में 1.52 लाख नए कोरोना पॉजिटिव, 839 की मौत

mp corona

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश (India)  में कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर ने तांडव मचा रखा है, पिछले 24 घंटे 1.52 लाख से ज्यादा नए केस मिले हैं और 839 की मौत हो गई है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि तमाम सख्ती, लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बावजूद इन आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है क्या केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government)  देश में एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown 2021) लगाएगी.?

यह भी पढ़े.. कृषि मंत्री समेत 2 विधायक कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप

स्वास्थ्य मंत्रालय(Ministry of Health) की ओर से रविवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 1,52,879 नए मामले सामने आए हैं, जो की अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।वही 839 मरीजों ने जिंदगी हार ली। इसी के साथ अब देश में कोरोना के 10 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।  वही इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,33,58,805 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,69,275 हो गई।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के इन जिलों में बारिश की संभावना, बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि के आसार

पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,12,047 टेस्ट किए गए। कोरोना की शुरुआत से अब तक देश में 25.66 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 10,15,95,147 कोरोना वैक्सीन (Vaccination)  की डोज लोगों को लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि भारत ने 85 दिन में 10 करोड़ टीके लगाए हैं। इसके साथ भारत दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है।

इन आंकड़ों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “ना कोरोना पे काबू, ना पर्याप्त वैक्सीन, ना रोजगार, ना किसान-मजदूर की सुनवाई, ना MSME सुरक्षित, ना मध्यवर्ग संतुष्ट… आम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते!”

बीते पांच दिनों का कोरोना ग्राफ
9 अप्रैल 2021 कोरोना: 144,829 नए केस 773 मौतें
8 अप्रैल 2021 कोरोना: 131,893 नए केस 802 मौतें
7 अप्रैल 2021 कोरोना: 126,315 नए केस 684 मौतें
6 अप्रैल 2021 कोरोना: 115,269 नए केस 631 मौतें
5 अप्रैल 2021 कोरोना: 96,557 नए केस 445 मौतें

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews