BJP महामंत्री के वायरल ऑडियो से मचा बवाल, देना पड़ा इस्तीफा

bjp

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो (Audio Viral) पर मचे बवाल के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बालोद (Balod) जिले के भाजपा महामंत्री (BJP) और सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन ने इस्तीफा दे दिया है, जिसे प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने स्वीकार भी कर लिया है। वही इस इस्तीफे के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र में आज जमकर बसरेंगे बदरा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर बालोद के भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद जैन (BJP District General Secretary Pramod Jain) और और भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य राजू अग्रवाल की बातचीत का एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वे पूर्व मंत्री रामशिला साहू और साहू समाज के कई नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों को बोलते हुए नजर आए थे। इससे राजनीति में तो सियासी बवाल मचा ही है। ​वही साहू समाज भी नाराज हो गया और चेतावनी दे डाली कि अगले 3 दिन में माफी नहीं मांगी तो 7 सितंबर को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP School : स्कूली छात्रों के लिए सीएम शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान

इतना ही नहीं साहू समाज द्वारा  आंदोलन को लेकर रूपरेखा तैयार कर चेतावनी दी गई कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होगी तो हम अपने स्तर पर सबक सिखाएंगे। साहू समाज के पदाधिकारियों का उपहास बर्दाश्त नहीं करेंगे। FIR करने की मांग भी की गई थी। हालांकि रायपुर में हाईकमान के सामने समझौता वार्ता के बाद महामंत्री प्रमोद ने साहू समाज व भाजपा को लिखित माफीनामा भी दे दिया था। बावजूद इसके विवाद नहीं थमा और रविवार को साहू सदन में जिला स्तरीय बैठक में समाज ने पहली बार निंदा प्रस्ताव पारित किया, जिसके बाद भाजपा में हड़कंप मच गया और आनन फानन में आखिरकार जैन को इस्तीफा देना पड़ा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews