Hindi News

Corona update: कोरोना की बढ़ती रफ्तार से देश परेशान, यहां देखें राज्यवार कोरोना के ताजा आंकड़े

Published:
Corona update: कोरोना की बढ़ती रफ्तार से देश परेशान, यहां देखें राज्यवार कोरोना के ताजा आंकड़े
खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। कोरोनावायरस की तीसरी लहर विश्व भर में परेशानी का सबब बन चुकी है। (Corona update) दुनिया के 40 देश फिलहाल कोरोनावायरस के लहर से जूझ रहे हैं और आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है और भारत के अधिकांश राज्यों में कोविड 19 संक्रमित मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में प्रतिदिन 140000 से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

यहां भी देखें-  Coronaupdate: हिमाचल प्रदेश में स्कूल-कॉलेज 26 जनवरी तक बंद, जारी रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं

आंकड़ों की बात करें तो भारत में आज 159632 नए मरीज मिले हैं। पिछले 7 महीने में मरीजों की है सबसे बड़ी संख्या है। पहली और दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर में भी महाराष्ट्र सबसे ज्यादा परेशान है। महाराष्ट्र में फिलहाल सबसे ज्यादा 176000 से अधिक मामले सक्रिय है। 62 हजार से अधिक मामलों के साथ पश्चिम बंगाल इस समय ना चाहते हुए भी इस सूची में दूसरे पायदान पर है।

यहां भी देखें- Corona : अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही होंगे रामराजा सरकार के दर्शन

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 48 हजार सक्रिय केस मौजूद है। वही तमिलनाडु में इस समय 40 हजार से ज्यादा केस कोविड-19 संक्रमित मरीजों के मौजूद है। कर्नाटक में इस समय कोविड-19 से ग्रसित लोगों की संख्या 38000 से अधिक है।

यहां भी देखें- Bhopal Corona : निजी अस्पतालों को मिली कोरोना इलाज की सशर्त परमिशन, तय हुए इलाज के रेट

कोरोनावायरस की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन किए जाने का निर्देश जारी कर दिया है। सामूहिक कार्यक्रमों में सीमित संख्या में लोग मौजूद हो, मास्क का उपयोग आवश्यक रूप से हो, और अन्य भी नियम कायदे कानून का प्रशासन सख्ती से पालन करवा रहा है। कोरोनावायरस के संभावित खतरे के बीच कोरोनावायरस के नए वैरीअंट ओमिक्रॉन ने भी भारत में दस्तक  दस्तक दे दी है। इस समय भारत में ओमीक्रॉन के 3000 से ज्यादा सक्रिय मामले पाए गए हैं।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews