घबराएं नहीं ऑक्सीजन सिलेंडर की होगी होम डिलेवरी, ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

घबराएं नहीं ऑक्सीजन सिलेंडर की होगी होम डिलेवरी, ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder)  की होम डिलेवरी का एक बड़ा फैसला लिया है।  सरकार ने फैसला किया है कि जो मरीज होम आइसोलेशन में हैं और उन्हें ऑक्सीजन (Oxygen Cylinder) की जरूरत है तो ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) उसे घर पर ही मुहैया कराया जायेगा। बस मरीजों के परिजन को दिल्ली सरकार के पोर्टल पर ऑक्सीजन (Oxygen Cylinder) के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है।  अस्पताल भरे पड़े हैं वहां मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या भी 50 हजार के पार है यदि इनमें से किसी मरीज के शरीर का ऑक्सीजन (Oxygen) लेवल काम होता है तो वो अस्पताल की तरफ भागेगा जहाँ जगह नहीं मिलने पर मरीज और उसके परिजनों को परेशानी होगी इसलिए दिल्ली सरकार मरीजों को उनको घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder)  उपलब्ध करवाएगी , जिससे मरीज को लाभ होगा और अस्पतालों पर पहुँचने वाली भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें – टोसी इंजेक्शन की जगह पानी भर के बेचता था ठग, ठगी से जमा ली घर-गृहस्थी, गर्लफ्रैंड को दिए गिफ्ट

डीएम को दी है जिम्मेदारी 

दिल्ली सरकार ने सभी जिलों के डीएम को ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) की होम डिलेवरी की जिम्मेदारी दी है।  जिलों के डीएम मरीज की गंभीरता के हिसाब से तय करेंगे कि उसे ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder)  की होम डिलेवरी की जाये कि नहीं।  दिल्ली सरकार ने इसके लिए सभी डीएम को 20 ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder)  का कोटा फिक्स किया है।

यहाँ करना होगा रजिस्ट्रेशन 

ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder)  की जरुरत पड़ने पर मरीज के परिजन को दिल्ली सरकार के पोर्टल www.delhi.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा यहाँ से ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) प्राप्त किये जा सकते हैं।  रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड , फोटो, पहचान पत्र, कोरोना रिपोर्ट जरुरी है।  पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद डीएम ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) घर पर उपलब्ध करवाएंगे और जरुरत पड़ी तो रीफिलिंग के लिए एक प्लांट का पास भी बनाकर देंगे।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजीत सिंह का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद चल रहा था इलाज

खाली ऑक्सीजन सिलेंडर दान करने की अपील 

दिल्ली सरकार ने लोगों से खाली ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder)  दान करने की अपील की है। इसके लिए राजघाट डीटीसी डिपो को सेंटर बनाया गया हैं जहां खाली ऑक्सीजन सिलेंडर दान किये जा सकते हैं।  अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 011-23270718 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews