Hindi News

वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

रांची, डेस्क रिपोर्ट। झारखंड (Jharkhand) के भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दुती पाहन (Senior BJP leader and former MLA Dutee Pahan) का मंगलवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: मप्र में झमाझम का दौर जारी, 9 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक पाहन श्रावन के चलते सोमवार को घर में फूल तोड़ रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आ गया।आनन-फानन में परिजन इरबा के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में ले गए जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।उनके निधन की खबर लगते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई

पाहन रांची जिले के खिजरी विधानसभा क्षेत्र (Khijri Assembly Constituency) से दो बार रहे ।वर्ष 1995 व 2000 में दो बार खिजरी विधानसभा क्षेत्र से चुने गए। एक बार बिहार विधान परिषद के लिए एमएलसी भी चुने गए थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाए गए थे। पूर्व विधायक 20 वर्ष की उम्र में मुखिया और उसके बाद उप प्रमुख, प्रमुख बने थे।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को बड़ा झटका, जानें DA एरियर को लेकर सरकार ने क्या लिया फैसला

झारखंड के कैबिनेट मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा है कि खिजरी के पूर्व विधायक और भाजपा नेता श्री दुती पाहन जी के निधन की सूचना पाकर मन व्यथित हुआ।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी से उबर पाने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति ।।

भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने ट्वीट कर लिखा है कि झारखण्ड में खिजरी के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री दुति पाहन जी के निधन की दुखद खबर प्राप्त हुई। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिजनों को ये दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
ॐ शांति।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews