Hindi News

UP Election 2022 : कांग्रेस को फिर झटका, RPN सिंह के बाद इस प्रत्याशी ने दिया इस्तीफा

Written by:Atul Saxena
Last Updated:

लखनऊ , डेस्क रिपोर्ट।  उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election 2022) की बिसात इस बार कुछ अलग ही दिखाई दे रही है। यहाँ नेता दल बदल कर अपनी पार्टियों को झटके दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा करने वाली कांग्रेस (Congress) को आज मंगलवार को एक ही दिन में दो झटके मिल गए। सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री RPN सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और शाम होते होते पार्टी के पडरौना से अधिकृत प्रत्याशी मनीष जायसवाल मंटू (Congress candidate Manish Jaiswal Mantu resigned) ने पार्टी छोड़ दी। मनीष जायसवाल कट्टर RPN सिंह समर्थक हैं।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस को अपने नए लेटर हेड पर लिखे त्यागपत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पडरौना प्रत्याशी मनीष जायसवाल मंटू ने लिखा – मैं  303 विधानसभा क्षेत्र पडरौना का अधिकृत प्रत्याशी हूँ। कांग्रेस ने मुझे 2022 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था, जिसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूँ।

ये भी पढ़ें – Padma Awards 2022 : CDS बिपिन रावत को पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण

उन्होंने आगे लिखा – लेकिन मैं वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने में असमर्थ हूँ। मैं अपना टिकट वापस करने के साथ साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देता हूँ।

ये भी पढें- UP election: आरपीएन सिंह को एक दिन पहले कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया और दूसरे दिन बीजेपी ज्वाइन की

मनीष जायसवाल मंटू ने अपने अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर लिखा – मैं कांग्रेस पार्टी विधानसभा 330 पडरौना से विधायक पद का उम्मीदवार घोषित हुआ था। लेकिन हमारे राजनीतिक मार्गदर्शक RPN सिंह के दिशा निर्देश से कांग्रेस पार्टी और पद दोनों से इस्तीफा देता हूं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews