Hindi News

Gold Silver Rate : दिवाली से पहले झटका, महंगा हुआ सोना चांदी, खरीदने से पहले जान लें रेट

Written by:Atul Saxena
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में तेजी देखी गई, सोना 100 रुपये प्रति दस ग्राम तेजी देखि देखी गई  वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में 900 रुपये प्रति किलोग्राम उछाल देखा गया।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 46,700
मुंबई सराफा बाजार 46,470
कोलकाता सराफा बाजार 46,900
चेन्नई सराफा बाजार 44,840

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 50,950
मुंबई सराफा बाजार 47,470
कोलकाता सराफा बाजार 49,600
चेन्नई सराफा बाजार 48,920

ये भी पढ़ें – MP के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार ने DA में की 8% की वृद्धि

चार महानगरों में चांदी का भाव
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 65,500
मुंबई सराफा बाजार 65,500
कोलकाता सराफा बाजार 65,500
चेन्नई सराफा बाजार 70,200
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – अपर कलेक्टर के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में IIT जॉब को लेकर लिखी ये बात

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – नगरीय निकाय चुनाव : तैयारियों पर आई बड़ी अपडेट, MP में नई पार्टी की होगी एंट्री

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews