Hindi News

बड़ी राहत: CBSE ने CTET 2021 के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई, जानें कब होंगे एग्जाम

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
बड़ी राहत: CBSE ने CTET 2021 के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई, जानें कब होंगे एग्जाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  CBSE ने CTET उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। CBSE ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (CTET 2021 Registration) की तारीख को 6 दिन और आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 19 की बजाय 25 अक्टूबर 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2021 थी।

यह भी पढ़े.. Government Jobs: इन पदों पर निकली है भर्ती, 50 हजार तक सैलरी, 31 अक्टूबर लास्ट डेट

बोर्ड द्वारा सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 को जारी फ्रेश नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार परीक्षा के लिए अब सोमवार, 25, अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2021 की दोपहर 3.30 बजे तक निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर पाएंगे। वही जो उम्मीदवार अपनी परीक्षा सिटी या और कोई करेक्शन करना चाहते हैं, वे ऐसा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2021 के बीच कर सकते हैं। पोस्टग्रेजुएशन के साथ न्यूनतम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड और तीन वर्षीय एकीकृत बी.एड.-एम.एड वाले उम्मीदवार CTET-दिसंबर, 2021 में दिए गए पात्रता मानदंड के अनुसार भी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, यूरिया समेत तमाम खाद पर बढ़ाई सब्सिडी

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 700 रुपए और SC/ST और पीएच कैटेगरी के लिए 350 रुपए एप्लीकेशन फीस जमा करें। वहीं, दोनों सब्जेक्ट के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपए और SC/ST और पीएच कैटेगरी में 600 रुपए तय है। फीस का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  2. अब नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सब्मिट कर लॉग इन जनरेट करें और
    फिर लॉग इन करें।
  3. एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई हर जानकारी सब्मिट करें। फोटो और साइन अपलोड करें।
  4. एप्लीकेशन फीस जमा करें और सभी प्रक्रिया पूरी कर अंत में कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट ले लें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews