ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान

cm shivraj obc reservation

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण (MP OBC Reservation) को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि आवश्यक कानूनी प्रावधानों के साथ पिछड़ा वर्ग के हित में निकायों में आरक्षण सहित सभी कल्याणकारी कार्यक्रमों को पूरी ताकत से लागू करेंगे।पिछड़ा वर्गों के हितों की रक्षा करने के लिए मैं और मेरी सरकार कटिबद्ध है। पिछड़ा वर्ग कल्याण के कार्यक्रमों को पूरी ताकत से लागू करेंगे। पिछड़ा वर्ग सहित प्रदेश में रहने वाले सभी वर्ग के नागरिकों का कल्याण राज्य सरकार का उद्देश्य है।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! 18 महीने के बकाया DA Arrears पर आया ताजा अपडेट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज निवास पर विभिन्न पिछड़ा वर्ग संगठनों द्वारा अभिनंदन करने के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्ग के नागरिकों का कल्याण हमारा उद्देश्य है। पिछड़ा वर्गों को प्रतिनिधित्व सहित उनके अधिकार से जुड़े सभी कार्यों में लाभान्वित करने के प्रयास किये जायेंगे। जनजातीय विकास क्षेत्र में भी मप्र की पहल राष्ट्रीय स्तर पर सराही गई।जिलों में संगोष्ठियाँ आयोजित कर पिछड़ा वर्ग कल्याण के प्रयासों की जानकारी जनता तक पहुँचाई गई है।वही वीडी शर्मा ने न्यायालय स्तर पर पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2022) में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से संबंधित की गई कार्यवाही की जानकारी दी।

यह भी पढ़े.. MP में आज 2317 नए कोरोना पॉजिटिव, इन 4 जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बैठक

बता दे कि सुप्रीम कोर्ट (supreme court) में ओबीसी आरक्षण पर 17 जनवरी 2022 को सुनवाई होना है।इस दिन मप्र सरकार पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखने को तैयार है।इसके लिए सभी कलेक्टरों (collector) से जिलों के अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं (OBC Candidates) की संख्या की जानकारी मांगी है, जिसे सरकार 17 जनवरी को आरक्षण (reservation) के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में पेश कर सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews