कांग्रेस ने बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ को बताया ‘जुमला पत्र’, कहा ‘मेनिफेस्टो में किया सबसे बड़ा घोटाला’

Piyush Babele

Congress calls BJP Sankalp Patra a ‘Jumla Patra’ : कांग्रेस ने बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ को ‘जुमला पत्र’ करार दिया है। कांग्रेस और कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पियूष बबेले ने आज जारी बीजेपी के मेनिफेस्टो को झूठ और सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा है कि एक तरफ सीएम शिवराज लाड़ली बहनों को 3000 राशि देने का ऐलान करते फिर रहे हैं, वहीं उनके संकल्प पत्र में इस बात का कोई जिक्र नहीं है। इस तरह उन्होने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

आज बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में संकल्प पत्र का लोकार्पण किया। इसमें हर परिवार को रोजगार देने और बहना योजना में आवास देने सहित कई वादे किए गए हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर ये तय किया जाता है कि हमारे ‘संकल्प पत्र’ की बातों पर अमल हो। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि वो अपनी पूरी टीम के साथ गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं वीडी शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित है।

कांग्रेस ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर साधा निशाना

बीजेपी का संकल्प पत्र जारी होने के बाद कांग्रेस ने इसे झूठ और जुमला पत्र करार दिया है। पियूष बबेले ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि “भाजपा ने अपने जुमला पत्र में किया सबसे बड़ा घोटाला। पूरे मध्य प्रदेश में होर्डिंग लगाकर लाडली बहनों को ₹3000 देने का ऐलान किया। लेकिन वचन पत्र में ₹3000 की बात कहीं नहीं आई। शिवराज सिंह चौहान वाकई दुनिया की सबसे बड़ी झूठ मशीन है।”  वहीं मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने इसे नकल पत्र कहा है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘भाजपा ने जारी किया “नक़ल पत्र”  कांग्रेस के “वचन पत्र” कि की नकल।’ इस तरह कांग्रेस अब बीजेपी के संकल्प पत्र पर निशाना साध रही है और उसे झूठा करार दे रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews