CAA को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा ‘100 प्रतिशत तैयार हैं, केंद्र से इशारा मिलते ही MP में होगा लागू’

उज्जैन में रोड शो के दौरान जब सीएम मोहन यादव से नागरिकता संधोशन क़ानून (सीएम) को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मध्य प्रदेश में सरकार की और पार्टी की एक ही पॉलिसी है। जैसे केंद्र बताता जाएगा, वैसे हम क़ानून को लागू कर देंगे।' इसी के साथ एक बार फिर उन्होंने मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतने का दावा किया।
cm Mohan

Mohan Yadav big statement on CAA : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि CAA को लेकर उनकी तैयारी पूरी है और जैसे ही केंद्र से इस बारे में हरी झंडी मिलेगो, वो प्रदेश में इसे लागू कर देंगे। इसी के साथ उन्होंने विश्वास जताया कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी सीटों पर दबदबा क़ायम रखेंगे और देश में तीसरी बार भी मोदी सरकार बनेगी।

सीएम ने CAA को लेकर कही ये बात

उज्जैन में रोड शो के दौरान जब सीएम मोहन यादव से नागरिकता संधोशन क़ानून (सीएम) को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में सरकार की और पार्टी की एक ही पॉलिसी है। जैसे केंद्र बताता जाएगा, वैसे हम क़ानून को लागू कर देंगे। हमारी हंड्रेड परसेंट तैयारी है’। सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (Citizenship Amendment Act) में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इन तीन पड़ोसी के हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और क्रिश्चियन समुदाय शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। 11 दिसंबर 2019 को इसे संसद में पारित किया गया था और बारह दिसंबर को राष्ट्रपति ने इस विधेयक को मंज़ूरी दे दी थी। इस साल मार्च में केंद्र सरकार ने नागरिकता सीएए के नियमों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था और इसी के साथ यह क़ानून देश में लागू हो गया। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में भी इसे लेकर पूरी तैयारी है और केंद्र से इशारा मिलते ही क़ानून लागू कर दिया जाएगा।

प्रदेश में 13 मई को चौथे चरण का मतदान

बता दें कि मध्य प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव के लिए 13 मई को वोट डाले जाएँगे और सीएम यादव ने उज्जैन में प्रचार के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में सीएए को लेकर ये बयान दिया है। चौथे चरण की वोटिंग के साथ ही एमपी में चुनाव ख़त्म हो जाएँगे। इस चरण में 8 सीटों पर 74 प्रत्याशी भाग्य आज़मा रहे हैं। देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा की लोकसभा सीटों के लिए 1 करोड़ 63 लाख 70 हज़ार 654 मतदाता तेरह मई को अपना वोट डालेंगे। चौथे चरण के बाद अठारह राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव समाप्त हो जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews