MP News : शिवपुरी में दलितों के साथ अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर, NSA लगेगा

MP News : शिवपुरी में दलितों के साथ अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर, NSA लगेगा

MP Politics : मध्य प्रदेश में इन दिनों जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं..उनसे मानवता शर्मसार है। अभी सीधी में एक आदिवासी युवक पर बीजेपी नेता द्वारा पेशाब करने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शिवपुरी जिले में दो दलित युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उनके साथ बदसलूकी की गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए हैं और गृहमंत्री ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। इसी के साथ उन्होने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वो आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

शिवपुरी के नरवर में दो दलित युवकों के मुंह पर करीब छह सात आरोपियों ने कालिख पोती और कथित तौर पर उन्हें मल भी खिलाया गया। इसी के साथ उन्हें जूते चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया भी गया। इन दोनों पर लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर ये अमानवीय हरकत की गई। इस मामले के सामने आने के बाद गृहमंत्री ने कहा है कि उन्होने आरोपियों पर एनएसए लगाने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ उनके अवैध निर्माण पर गुरुवार को बुलडोजर भी चलाया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

लेकिन इस मामले में राजनीति भी शुरु हो गई है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा अजमल, आरिफ, शाहिद, आरिफ खान, इस्लाम खान सहित करीब 7 लोग मामले में आरोपी है। उन्होने कहा कि समुदाय विशेष के होने के कारण कांग्रेस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने इस मामले को दबाने के लिए प्रशासन को फोन किया। उन्होने कहा कि ये तालिबानी और घृणित कृत्य है और इस तरह की हरकतें मध्य प्रदेश में किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews