Hindi News

बच्चों का दिल जीत लेंगे ये फूड हैक्स, आज ही करें ट्राय।

Written by:Gaurav Sharma
Published:
बच्चों का दिल जीत लेंगे ये फूड हैक्स, आज ही करें ट्राय।

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। आप चाहें कितनी भी अच्छी कुक हों पर बच्चों को खाना खिलाना कितना मुश्किल है यह आप बखूबी जानती हैं। और फिर वही पुरानी फिक्र कि खाएंगे नहीं तो बढ़ेंगे कैसे, हेल्दी कैसे रहेंगे? इस टेंशन का सॉल्यूशन हैं कुछ ऐसे फूड हैक्स जो आपकी कुकिंग को भी नया स्टाइल देंगे और आपके नन्हें मुन्ने भी खुशी खुशी सब चट कर जाएंगे। आइए जाने

बनाना चॉकलेट
हर मम्मी की कोशिश होती है कि उसके बच्चे फल फ्रूट खाएं, खासतौर से केले तो खा ही लें। लेकिन राज दुलारों को हर रोज केला खिलाना आसान नहीं है। लेकिन इस मुश्किल का एक बहुत ही सिंपल सॉल्यूशन है। करना यह होगा की चॉकलेट ब्रिक को मेल्ट करें, इसमें केले डिप करती जाएं,और फ्रीज में रख दें और पीछे एक स्टिक लगा दें। देखिएगा बच्चे चॉकलेट की तरह इस डिश को भी झट से खा जाएंगे।

ड्राईफ्रूट चॉकलेट
केले की तरह ऐसे ही आप ड्राईफ्रूट चॉकलेट भी बना सकते हैं। ड्राईफ्रूट्स को सेक कर बारीक काट लें और फिर इन कटे हुए डॉयफ्रुइट्स को मेल्टेड चॉकलेट में डालकर अलग अलग शेप्स में बनाकर सर्व करें।

काठी रोल
जिन सब्जियों से आपको बच्चों को एतराज है उन्हें खिलाने का सबसे अच्छा तरीका है काठी रोल। सभी सब्जियों को नमक मिर्च डालकर थोड़ा स्टीम कर लें। इसमें आप मशरूम, कॉर्न्स, पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, सोया बड़ी जैसी सब्जियों का उपयोग कर सकती हैं। रोटी पर मयोनीज, शेजवान चटनी को मिक्स करके एक लेयर लगाएं, इस पर चीज स्लाइज रखें और सब्जियां डालकर रोल कर दें। आपके लाडले ज्यादा जिद्दी हों तो ऊपर से मॉजरीला भी ग्रेट कर दें। रोटी को दो मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें और फिर सर्व कर दें।

पाइनेप्पल स्टिक
इसे बनाना बेहद आसान है, बस आपको पाइनेप्पल के क्यूब्स काटने हैं, एक टूथपिक लेकर उसमें एक चीज क्यूब लगाएं और एक पाइनेप्पल क्यूब और तैयार होगया आपका पाइनएप्पल स्टिक।

लौकी की मुठिया
लौकी या कद्दू खाने के लिए बच्चों को राजी करना और भी मुश्किल है। यूं करिए कि लौकी किस कर उसमें रवा, मैदा मिक्स करें। इसमें थोड़ा नमक डालकर आटा गूंथे। इसके रोल बनाकर स्टीम कर लें। रोल को छोटो छोटे पीसेस में काटकर आपको तेल में फ्राई करना है। गर्म तेल में राई डालें इसमें पीसेस डालें,ऊपर से नमक, मिर्च, शक्कर डालें और चलाकर कुछ देर ढंक दें।

जैली केक
अगर बच्चों के फल खाने में नखरे कम नहीं है तो स्मार्ट मम्मी की तरह काम करें। एक ट्रे लें इसमें जैली की एक लेयर डालें। वो लेयर जमे उससे पहले फ्रूट्स की लेयर डालें। इस तरह जैली और फ्रूट्स की लेयर डालते रहें। इसमें आप जैली के कलर्स के साथ भी अलग अलग एक्सपेरिमेंट्स कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews