Hindi News

MP News : 51 लाख जीतने का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक कर सकते है आवेदन

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP News : 51 लाख जीतने का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक कर सकते है आवेदन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्र सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाले ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022(Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar 2022) की तिथी 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक भारतीय संस्थान एवं भारतीय नागरिक आवेदक www.dmawards.ndma.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।  पुरस्कार की घोषणा 23 जनवरी 2022 नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाएगी।

यह भी पढ़े.. चुनावों से पहले दल बदल का सिलसिला जारी, अब पूर्व राष्ट्रपति के पोते ने थामा BJP का दामन

दरअसल, भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिए उक्त पुरस्कार की स्थापना की है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 January 2022 Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti) पर की जाती है।

इसके तहत सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ी है। पुरस्कार विजेता संस्था को प्रमाण-पत्र एवं 51 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त होगा। व्यक्ति के विजेता के होने के साथ 5 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा।  उम्मीदवार (Online Apply) द्वारा प्रदान की गई जानकारी गलत पाई जाती है तो तीन साल के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकेंगा। विस्तृत जानकारी ऑनलाइन पोर्टल (Online Portal) पर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा डीए का लाभ, बढ़ेगी सैलरी

बता दे कि नामांकित व्यक्ति या संस्था आपदा प्रबंधन के किसी भी क्षेत्र में काम करता हो, जैसे कि (आपदा की) रोकथाम, न्यूनीकरण, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान, नवाचार या पूर्व चेतावनी, वो इसमें आवेदन कर सकता है।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews