Dindori : सीएम शिवराज ने मंच से डीएसओ को किया सस्पेंड, उज्जवला योजना में लापरवाही का मामला

Dindori : सीएम शिवराज ने मंच से डीएसओ को किया सस्पेंड, उज्जवला योजना में लापरवाही का मामला

डिंडोरी, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज डिंडोरी में उज्ज्वला योजना के तहत कार्ड बनाने में लापरवाही करने के मामले में डीएसओ टीकाराम अहिरवार को मंच से सस्पेंड कर दिया। उन्होने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को समय सीमा में प्राप्त हो जाना चाहिये। गड़बड़ करने वालों को मैं छोड़ूंगा नहीं, उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Government Job 2022 : यहाँ 2506 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 21 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

सीएम शिवराज ने आज डिंडोरी के जोगी टिकरिया में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित शिविर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यहां मंच से सभा को संबोधित करते हुए उन्होने अधिकारियों से मंच पर ही सवाल जवाब किये। उन्होने डीएफओ से पूछा कि अब तक उज्जवला योजना के अंतर्गत सभी के कार्ड क्यों नहीं मिले। इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने डीएसओ टीकाराम अहिरवार को मंच से ही सस्पेंड करने के आदेश दे दिया। उन्होने कहा कि समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को प्राप्त हो, शिविर के माध्यम से यही हमारा प्रयास है। और जो भी व्यक्ति काम में लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसी से साथ सीएम ने कहा कि ‘हमने फैसला किया है कि डिण्डौरी के जिला अस्पताल को 300 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा ताकि लोगों को इलाज में कोई परेशानी न हो। डिंडोरी बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर शिक्षा का केंद्र बने इसलिए हमने सीएम राइज स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है।’ मुख्यमंत्री ने ग्राम जोगी टिकरिया में ‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित शिविर में NEET क्वालिफाई करने वाले बच्चों को टैबलेट और डिक्शनरी भेंटकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews