कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद विवाद में युवक सड़क पर गिरा, ट्रक ने रौंदा, जांच में जुटी पुलिस

कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद विवाद में युवक सड़क पर गिरा, ट्रक ने रौंदा, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर, आकाश धोलपुरे| इंदौर (Indore) में एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। दरअसल, काल बनकर आई मौत ने युवक की जान ले ली। घटना इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में स्थित पत्रकार कालोनी चौराहे की है जहां कैनेरा बैंक के समीप एक कार की टक्कर एक्टिवा सवार युवक से हो गई। बाद में दोनों में वाद विवाद शुरू हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके चलते कार सवार युवक सड़क पर गिरा और तेजी से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंद डाला जिससे उसकी मौत (Death) हो गई।

पलासिया पुलिस (Palasia Police) के अनुसार चश्मदीदों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि सिद्धार्थ सोनी अपनी कार से जा रहा था और सामने से एक्टिवा सवार यादव आ रहा था। कार के एक्टिवा से टकराने के बाद दोनो के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान दोनों धक्का मुक्की होने लगी उसी दौरान एक ट्रक निकला और इस दौरान कार चालक सिद्धार्थ सोनी सड़क पर गिरा और ट्रक का पहिया उस पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पलासिया थाना प्रभारी ने बताया कि पूरा मामला आपराधिक मनोवृत्ति की श्रेणी में आता है जिसके चलते ट्रक चालक और एक्टिवा चालक दोनो पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि अचानक हुई घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस के आने तक मृतक का लहूलुहान शव सड़क पर पड़ा रहा और लोग मामूली सी बात के बाद हुई मौत पर अफसोस जताते नजर आए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews
कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद विवाद में युवक सड़क पर गिरा, ट्रक ने रौंदा, जांच में जुटी पुलिस - MP Breaking News