पेंशनर्स को मिलेगा तोहफा! EPFO CBT की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

epfo pf rate

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पेंशन बढ़ने का लम्बे समय से इंतजार कर रहे पेंशनधारक (Pensioners) का इंतजार जल्दी ही समाप्त हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 20 नवम्बर को होने वाली सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) में इस पर कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

सन 2018 से लगातार मांग उठ रही है कि पेंशनधारकों की न्यूनतम पेंशन को बढ़ाया जाए। पेंशनर्स की मांग है कि न्यूनतम पेंशन (Minimum Pension) 1000 रुपये बहुत कम है इसे बढ़ाकर 9000 रुपये की जाये। हालाँकि संसद की स्टेंडिंग कमेटी मार्च 2021 में इसे बढाकर 3000 रुपये करने की सिफारिश कर चुकी है। लेकिन पेंशनर्स अपनी डिमांड पर अड़े हैं।

ये भी पढ़ें – इस बड़ी तैयारी में MP सरकार, बोले Narottam- ऑनलाइन कंपनियों के लिए बनेगी गाइडलाइन

20 नवम्बर को केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव (Lebor Minister Bhupendra Yadav) की अध्यक्षता में  सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक होनी है।  बैठक का सर्कुलर जारी हो गया है बोर्ड बैठक में शामिल सदस्यों इसका एजेंडा भी बता दिया गया है लेकिन एजेंडा क्या है ये अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है CBT की इस बैठक में पेंशनधारकों की समय से चली आ रही डिमांड को देखते हुए कर्मचारी पेंशन स्कीम (Employee Pension Scheme) के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन (Minimum Pension) पर फैसला होगा।

 ये भी पढ़ें –  अब बिना टेंशन चलाइये इलेक्ट्रिक वाहन, देश में बनेंगे 1 लाख चार्जिंग स्टेशन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews