सोने से सजा बाबा केदारनाथ का धाम, मंदिर की भव्यता में लगे चार चांद

सोने से सजा बाबा केदारनाथ का धाम, मंदिर की भव्यता में लगे चार चांद

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ (Kedarnath) धाम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। हर साल लाखों लोग यहां बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। अब यहां दर्शन करने आने वालों को नजारा और भी अद्भुत दिखाई देने वाला है। मंदिर के गर्भ गृह को अब सोने से सजा दिया गया है। कुल 550 सोने की परतों से दीवारों और छत को सजाया गया है। सजावट के बाद गर्भ गृह की सुंदरता बढ़ गई है।

गर्भ गृह को स्वर्ण से सजाने का काम आज पूरा हो गया है जो पिछले 3 दिनों से चल रहा था। यह काम आईआईटी रुड़की, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च रुड़की की टीम द्वारा चेक भी किया गया। 6 सदस्यों की टीम यहां पहुंची और गर्भ गृह का अच्छी तरह से निरीक्षण किया।

Must Read- पटाखे से खिलवाड़ ने ली फॉर्मेसी स्टूडेंट की जान, पेट में घुसा स्टील का टुकड़ा

विशेषज्ञों द्वारा विचार विमर्श और निरीक्षण करने के बाद ही केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में सोने की परत लगाने का काम शुरू किया गया था। 18 घोड़े और खच्चरों के माध्यम से 550 सोने की परतों को मंदिर तक पहुंचाया गया। इसके बाद अधिकारियों की देखरेख में 19 कारीगरों ने इस काम को पूरा किया।

बीते दिनों यहां पर मुंबई से एक कारोबारी दर्शन करने के लिए पहुंचे थे और गर्भ गृह को सोने से सजाने की बात करते हुए 230 किलोग्राम सोना दान किया था। इसी सोने से 550 गोल्ड की परत तैयार करवाई गई और बाबा केदारनाथ का गर्भ गृह अब सोने से तैयार हो चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews