Hindi News

 सरकार का बड़ा फैसला, UPSC परीक्षा में अब होगा अभ्यर्थियों का आधार वेरिफिकेशन, जालसाजी पर लगेगी रोक

Published:
यूपीएससी भर्ती परीक्षा के दौरान आधार सत्यापन को केंद्र सरकार ने अनुमति दे दी है। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
 सरकार का बड़ा फैसला, UPSC परीक्षा में अब होगा अभ्यर्थियों का आधार वेरिफिकेशन, जालसाजी पर लगेगी रोक

UPSC 2024: आईएएस पूजा खेडकर विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन को भर्ती परीक्षाओं के लिए आधार वेरीफिकेशन करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इस फैसले से जालसाजी पर रोक लगेगी। रजिस्ट्रेशन और भर्ती परीक्षा के विभिन्न चरणों में आधार कार्ड सत्यापन किया जाएगा।

यूपीएससी भर्ती परीक्षा के दौरान आधार सत्यापन को लेकर कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसके मुताबिक आधार वेरीफिकेशन की प्रक्रिया स्वैच्छिक होगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण और परीक्षा के विभिन्न चरणों के दौरान उम्मीदवारों की पंचन सत्यापन के लिए हाँ या नहीं का विकल्प होगा। इसके अलावा केवाईसी प्रमाणीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

पूजा खेडकर विवाद के बाद सरकार ने उठाया यह कदम (Puja Khedkar Row)

केंद्र सरकार का यह कदम यूपीएससी भर्ती परीक्षा में जालसाजी के मामलों पर कम करने में मददगार साबित हो सकता है। पिछले महीने ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेदकर की अंतरिम उम्मीदवारी रद्द कर दी गई थी। साथ ही उन्हें भविष्य में सभी परीक्षाओं में शामिल होने से भी रोक दिया गया है। उनपर दिव्यांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग कोटा का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है।

यूपीएससी मेंस के दौरान एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल (UPSC Mains 2024)

बता दें कि आयोग ने परीक्षाओं में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेन्स का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। मुख्य परीक्षा के दौरान एग्जाम हॉल में AI आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 20 सितंबर से देशभर के विभिन्न शहरों में CSE मुख्य परीक्षा का आरंभ होगा। परीक्षा 5 दिनों तक चलेगी। 20 सितंबर को एग्जाम एक शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक (पेपर 1) आयोजित होगी। बाकी दिनों में परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews