Commonwealth Games 2022 : भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा खाना, पी.वी सिंधु में भी दिखे कोरोना के लक्षण

Commonwealth Games 2022 : भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा खाना, पी.वी सिंधु में भी दिखे कोरोना के लक्षण

खेल, डेस्क रिपोर्ट। गुरुवार (28 जुलाई) से शुरू होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय दल बर्मिंघम के खेलगांव में मौजूद है। इस आयोजन में पहली बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया है, जहां हरमनप्रीत एंड कंपनी स्वर्ण के लिए पसीना बहा रही है लेकिन इस बीच भारतीय महिला खिलाड़ियों की तरफ से शिकायत की गई है, जहां उन्होंने बताया कि खेलगांव में उन्हें सही से खाना नहीं मिल रहा है। इसके अलावा उन्हें रूम भी शेयर करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ी खाना खाने के लिए खेलगांव से बाहर होटल जा रही है।

इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने अलग-अलग रूम की मांग भी की थी लेकिन इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) खिलाड़ियों के लिए शेयरिंग रूम की व्यवस्था की है। सिर्फ कप्तान को ही अलग रूम दिया गया है।

ये भी पढ़े … मनिका बत्रा से लेकर अंशु मालिक तक, इन खेलों में हो सकती है पदकों की बारिश

पी.वी सिंधु में दिखे कोरोना के लक्षण

उधर, भारतीय शटलर और पदक की पक्के दावेदारों में से एक पी.वी सिंधु में भी कोरोना के लक्षण नजर आए है, जिसके बाद उन्हें आसोलेट कर दिया गया है। उनके कोविड टेस्ट में कोरोना संक्रमण के कुछ लक्षण पाए गए थे। सिंधु का कोरोना संक्रमित होना भारत के लिए एक बहुत बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि नीरज चोपड़ा पहले से ही बाहर है।

दूसरा, भारतीय दल के सामने ध्वजवाहक को लेकर भी परेशानी खड़ी हो जाएंगी क्योंकि 28 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी में मनप्रीत सिंह के साथ भारतीय पताका लेकर पूरे दल की अगुवाई करने वाली है।

फिलहाल, उनके संपर्क में आए सभी खिलाड़ियों का टेस्ट कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews