जल्द जारी होगी NEET UG 2022 परीक्षा की आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

जल्द जारी होगी NEET UG 2022 परीक्षा की आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मेडिकल में प्रवेश के लिए आयोजित कराए जाने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्‍ट (NEET) के अंडरग्रेजुएट परीक्षा की आंसर की बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, इसको लेकर NTA की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगले हफ्ते तक आंसर और रिस्पांस शीट ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड की जा सकती है। बता दे, NEET UG 2022 परीक्षा रविवार, 17 जुलाई को आयोजित की गई थी।

आंसर की आने के बाद अगर उम्मीदवारों को कोई परेशानी है तो वह आंसर के के आधार पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। परीक्षा का रिजल्‍ट फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा। अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से उम्मीदवार लॉगिन कर आंसर-की और रिस्‍पांस शीट डाउनलोड कर सकते है।

ये भी पढ़े … पंजाब पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर जारी मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जगरूप रूपा समेत चार शूटर्स को मार गिराया, पुलिस के जवान भी घायल

आंसर के ऐसे करे डाउनलोड

स्‍टेप 1: ऑफिसियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
स्‍टेप 2: होम पेज मौजूद आंसर-की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
स्‍टेप 3: नए पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करे
स्‍टेप 4: अब कोड वाइस आंसर-की चेक करें और अपने पास रिस्‍पांस शीट सेव कर लें

चेकिंग के दौरान होगी नेगेटिव मार्किंग

NEET की चेकिंग के दौरान नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। इस प्रकार चेक होगी नीट की आंसर शीट-

  • परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार नंबर मिलेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक नंबर काटा जाएगा।
  • जवाब न देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
  • NEET 2022 Score = (सही उत्तरों की संख्‍या x 4) – (गलत उत्तरों की संख्‍या x 1)
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews