Hindi News

MP: किसानों के लिए बड़ी खबर, इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 लाख तक मिलेगा लाभ, ऐसे करें आवेदन

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP: किसानों के लिए बड़ी खबर, इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 लाख तक मिलेगा लाभ, ऐसे करें आवेदन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। बलराम तालाब योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इसके तहत किसान खेत में तालाब बनवाने के लिए एक लाख तक अनुदान ले सकते है। बलराम तालाब योजना के लिए वे किसान आवेदन कर सकते है, जिन्होंने ड्रिप या स्प्रिंकलर सेट लगाए हो,जिनके पास तालाब बनाने के लिए अपनी जमीन हो,भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं हो।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जुलाई में फिर डीए बढ़ना तय! 2 लाख तक बढ़ेगी सैलरी

बलराम तालाब योजना के तहत मप्र सरकार खेत में तालाब बनाने के लिए सामान्‍य वर्ग के किसानों को लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 80,000 रुपये,छोटे सीमांत किसानों को लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 80,000 रुपये,अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के किसानों को लागत का 75 प्रतिशत अधिकतम 1,00,000 रुपये अनुदान देती है।

सीहोर पीआरओ द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि कृषि विभाग द्वारा बलराम तालाब योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत किसान स्वयं की जमीन पर तालाब का निर्माण करा सकते हैं। इसके लिए किसानो का पंजीयन शुरू हो गया है। बलराम तालाब निर्माण के लिए किसान विभाग की वेबसाइट डीवीटी डॉट एमपीडीएजीई डॉट ओआरजी पर पंजीयन करा सकते है।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट dbt.mpdage.org पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन करने के बाद बलराम तालाब योजना के एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आवेदन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करें, इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरें।
  • डिटेल्‍स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इस योजना का लाभ पात्र किसान ही ले पाएंगे।बलराम तालाब योजना की अनुदान राशि कृषि विभाग द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews