Coronavirus : PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज, क्या लगेगा दोबारा लॉकडाउन?

PMAY

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली (Diwali) और देशभर में हुए चुनावों (Election) के बाद कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। नवंबर (November) में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, जिसके चलते आकंडा़ 91 लाख के करीब पहुंच गया है। आए दिन 40-50 हजार के करीब नए केस सामने आ रहे है और अबतक 1,30 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है, ऐसे में केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Sarkar) चिंतित हो गई है और एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे है कि क्या देश में दोबारा लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की तैयारी है?

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (Tuesday) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कोरोना (Corona) के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए राज्यों के मुख्यमंत्रियों (Chief Ministers) के साथ वर्चुअल बैठक कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, डिजिटल माध्यम से होने वाली ये बैठक दो चरणों में होगी। पहले चरण में सुबह 10 बजे उन आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे जहां कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है।  इसके बाद दोपहर 12 बजे से बाकी बचे राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम के साथ होने वाली इस अहम बैठक में शामिल होंगे। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीका वितरण की रणनीति पर चर्चा संभावित है।

इसमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan) भी जुड़ेंगे और प्रदेश की हालतों की पीएम मोदी से चर्चा करेंगे।इसी के चलते शिवराज कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) को स्थगित कर दिया गया है, जो की मंगलवार को प्रस्तावित थी।आपको बता दे कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के करीब पहुंच गया है, वही 9 जिलों में हालात गंभीर बने हुए है, हालांकि सरकार ने सख्ती करते हुए नाइट कर्फ्यू लगा  रखा है, बावजूद इसके आंकड़ों में कमी नही आ रही है, पिछले 24 घंटे में 1700 से ज्यादा नए केस सामने आए है, वही 10 की मौत हो गई।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी कई बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके है, जिसके अनलॉक और लॉकडाउन लगाने जैसे फैसले लिए गए है।एक बार फिर बैठक की खबरों के बाद अटकलें लगना शुरु हो गई है कि क्या देश में दोबारा से लॉकडाउन लगाया जाएगा? क्या देश को लेकर पीएम मोदी फिर बड़े फैसले और सख्ती कर सकते है?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews