Hindi News

MP Government Job: 190 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 14 मार्च लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Government Job: 190 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 14 मार्च लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government jobs 2022) पाने का आखिरी मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने डेंटल सर्जन (MPPSC Dental surgeon Recruitment 2022) के 193 पदों पर भर्ती निकाली हैं, जिसकी आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 14 मार्च 2022 है। अभ्यर्थियों का चयन 22 मई को भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर के केंद्रों पर होने वाली लिखित परीक्षा​ (Written Exam)​ के आधार पर होगा, जिसके लिए प्रवेश पत्र 7 मई 2022 को जारी कर दिए जाएंगे।इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते है।

MPPSC Dental surgeon Recruitment Exam 2022

कुल पद– 193

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष जबकि अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।  आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।

योग्यता- उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BDS की डिग्री प्राप्त करने अनिवार्य ।मध्यप्रदेश जयंती चिकित्सा परिषद ने परमानेंट रजिस्ट्रेशन । रोजगार कार्यालय में उम्मीदवारों का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य ।

वेतनमान- रु. 15600-रु. 39100 + रु. 5400 ग्रेड पे। अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

आवेदन शुल्क- SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/PWD कैटेगरी – रु. 250/-
अन्य – रु. 500/-

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 15 फरवरी 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 14 मार्च 2022
  • परीक्षा की तिथि – 22 मई 2022
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 7 मई 2022

ऐसे करें आवेदन

  • MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। लिंक पर क्लिक करें ‘डेंटल सर्जन परीक्षा 2022 के लिए भर्ती विज्ञापन।
  • ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के पास एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
  •  व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और आवश्यक आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करें।
  • डेंटल सर्जन परीक्षा 2022 दिनांक 01/02/2022 के लिए MPPSC भर्ती आवेदन पत्र डाउनलोड करें और ऑनलाइन जमा करने के बाद इसे अपने पास रखें।

ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • परीक्षा 450 अंकों की होगी जिसमें 150 प्रश्न होंगे।प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का होगा।
  • लिखित परीक्षा की समय अवधि 03 घंटे होगी।परीक्षा द्विभाषी यानी अंग्रेजी और हिंदी होगी।
  • 01 मार्क की नेगेटिव मार्किंग होगी।अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट कर सकते है।

भाग 1-मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान- 150

भाग 2

  • दाँत संबंधी ऑपरेशन- 300
  • ऑनलाइन परीक्षा के कुल अंक- 450
  • साक्षात्कार- 50
  • कुल मार्क- 500

नोट:- लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हक अंक प्रत्येक भाग में अलग से 40% होंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews