Hindi News

Sports Authority Of India में निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने अन्य डिटेल्स..

Published:
Sports Authority Of India में निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने अन्य डिटेल्स..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। नोटिफिकेशन के  मुताबिक  सहायक पोषण विशेषज्ञ  (Assisstant nutritionist) के पद पर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2022 है।  कुल पदों की संख्या 3 है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  बता दें कि उम्मीदवारों का चयन interview के आधार पर होगा।

यह भी पढ़े… अजय देवगन की फिल्म Runway34 का टीज़र आउट, कई बड़े Celebrities फिल्म में आएंगे नजर

भर्ती के लिए पात्रता:

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भी यूनिवर्सिटी से  खेल पोषण में विशेषज्ञता के साथ खाद्य और पोषण विशेषज्ञ/ होम साइंस में PG की डिग्री होनी  चाहिए और साथ ही उम्मीदवार के पास 2 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

कितनी होगी सैलरी:

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को ₹40000 से लेकर ₹70000 प्रतिमा सैलरी दी जाएगी।

क्या है आयु सीमा:

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 50 वर्ष है।

आवेदन कैसे करें:

उम्मीदवार स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट http://sportsauthorityofindia.nic.in.saijobs पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन  करने के लिए उम्मीदवारों को एजुकेशन क्वालीफिकेशन और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।  साथ ही ईमेल आईडी और डेट ऑफ बर्थ की भी जरूरत होगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखे:1647244576_Application for Assistant Nutritionist

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews