मंत्री जी बोले “किसानों के पास नहीं है जहर खाने के भी पैसे”

मंत्री जी बोले “किसानों के पास नहीं है जहर खाने के भी पैसे”

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। प्रदेश सरकार के एक मंत्री का बयान सरकार के लिए मुसीबत बन गया है। जिला समिति की बैठक में मंत्री जी बोल बैठे कि किसानों के पास जहर खाने के भी पैसे नहीं है। मंत्री जी की इस बयान पर कांग्रेस जमकर बवाल काट रही है।

यह भी पढ़े … PM Kisan: इस दिन जारी होगी 11वीं किस्त, अटक सकते है 2000, जल्द अपडेट करें ये डिटेल

अशोकनगर जिले में जिला समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिले भर के अधिकारियों की क्लास ली। मंत्री जी जब क्लास ले रहे थे तब एक दूसरे मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव बिजली बिलों का रोना रो रहे थे। उन्होंने मंत्री जी से कहा कि बिजली विभाग लगातार बिलों की वसूली में लगा हुआ है और ऐसा ना होने पर बिजली काटी जा रही है। हालत यह है कि आज की हालत में किसान के पास जहर खाने के लिए भी पैसे नहीं है क्योंकि उसकी फसल ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से खराब हो चुकी है। मंत्री जी ने भरोसा दिलाया कि आने वाली फसल अच्छी होगी और 90% किसान हर हाल में बिजली के बिल जमा कर देंगे। लेकिन अभी बिजली नहीं काटी जाए क्योंकि स्कूलों की परीक्षा चल रही है।

मध्यप्रदेश के एक मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव , दूसरे मंत्री प्रद्यूमन तोमर की उपस्थिति में कह रहे है कि “आज की तारीख़ में यह कंडीशन है कि किसान के पास ज़हर खाने के लिये भी पैसे नही है क्योंकि उसकी फसल ओलावृष्टि, अतिवर्षा से ख़राब हो चुकी है “….. pic.twitter.com/OSmz7F3Pra

मंत्री जी यह बयान देते में भूल गए कि कैमरे चालू है और वे सरकार के मंत्री हैं और सरकार भी वह जो लगातार कमलनाथ की कांग्रेस सरकार पर किसानों की विरोधी होने की बात कहकर हमले बोलती रही है। कई बार कृषि कर्मण पुरस्कार इस सरकार को मिल चुके हैं और किसानों के लिए तमाम योजनाएं गिनाकर सरकार समय-समय पर अपनी पीठ थपथपाते रही है। मंत्री जी का बयान आते ही कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सरकार पर हमला बोल दिया। सलूजा ने ट्वीट कर लिखा कि इससे सहज समझा जा सकता है कि 22 माह के कार्यकाल में शिवराज सरकार ने किसानों के खाते में जो लाखों करोड़ रुपए डालने का दावा किया है उसकी हकीकत क्या है और मुआवजे और फसल बीमा की राशि मिलने की वास्तविकता इससे समझी जा सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews