भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने जताई हमले की आशंका, मांगी सुरक्षा, कही ये बड़ी बात

MP CONGRESS Gwalior News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट/गुना संदीप दीक्षित। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की भारत जोड़ो यात्रा पर हुए हमले के बाद कांग्रेस (Congress) राज्य सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर मुखर हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अलग अलग बयान जारी करते हुए आशंका जताई है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में असामाजिक तत्व हमला या उपद्रव कर सकते हैं, यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश और देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra of Rahul Gandhi) के लिए समर्थन जुटाने निकले नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह (Leader of Opposition Dr Govind Singh) की भारत जोड़ो यात्रा में कल मंगलवार को भिंड-ग्वालियर सीमा पर ग्वालियर जिले के लक्ष्मणगढ़ गांव में एक युवक के कट्टा लेकर घुसने की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें – हजारों कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर! मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

यात्रा में कट्टा लेकर घुसे युवक जीतू गुर्जर ने ग्वालियर की पार्षद कमलेश तोमर और पूर्व पार्षद बलवीर तोमर के बेटे छोटू तोमर पर गोली चलाने का प्रयास किया था लेकिन यात्रा में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसका कट्टा छीन लिया था। लोग उसकी पिटाई लगाने लगे लेकिन किसी अनहोनी की आशंका के डर से डॉ गोविंद सिंह ने जीतू को वहां से भगा दिया था जिसे ग्वालियर पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि ग्वालियर के महाराजपुरा सर्किल सीएसपी रवि भदौरिया ने जीतू गुर्जर और छोटू तोमर के बीच शराब के कमीशन को लेकर विवाद बताया और घटना का डॉ गोविंद सिंह की यात्रा से संबंध होने से इंकार भी किया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चांदी भी बेहाल, देखें बाजार का ताजा हाल

उधर इस घटना के बाद अब कांग्रेस मुखर हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बयान जारी कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हमले की आशंका जताई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि 20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी , ये यात्रा दो सप्ताह तक रहेगी।

ये भी पढ़ें – कर्मचारी-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, वेतन भुगतान के लिए राशि आवंटित, खाते में पहुंचेंगे 35000 तक रुपए, मिलेगा लाभ

नेताओं ने कहा कि भिंड ग्वालियर सीमा पर हुई घटना बताती है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। कांग्रेस नेताओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra० से अपील की है कि राहुल गांधी की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये।  नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा में कोई चूक हुई तो देश और प्रदेश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”768864520″]

[dgv_vimeo_video id=”768864622″]

[dgv_vimeo_video id=”768865249″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews