30 बिस्तर के अस्पताल में नहीं बन सका ICU, वापस चली जाएगी 1 करोड़ की स्वीकृत राशि

30 बिस्तर के अस्पताल में नहीं बन सका ICU, वापस चली जाएगी 1 करोड़ की स्वीकृत राशि

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के दीनदयाल नगर में आज रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Deendayal Nagar Community Health Center Gwalior) जनता के लिए समर्पित कर दिया गया,  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने इसका लोकार्पण किया। अस्पताल में 30 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है लेकिन एक बहुत बड़ी आबादी को लाभ देने के हिसाब से बनाये गए इस अस्पताल में ICU नहीं है, जबकि अस्पताल के निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में बची 1 करोड़ की राशि बची है जो अब  वापस चली जाएगी।

दीनदयाल नगर विकास समिति के प्रयासों से तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री माया सिंह के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत शहर के दीनदयाल नगर में 30 बिस्तर का अस्पताल बनाया गया है। एक बड़ी आबादी के लिहाज से ये अस्पताल बहुत उपयोगी साबित होगा लेकिन ख़ास बात ये है कि 4.38  करोड़ की लागत से बने इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आईसीयू (ICU) नहीं बनाया गया।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर में बोले सिंधिया, मुझे बताइये मैं सब ठीक कर दूंगा, कोरोना को लेकर भी कही बड़ी बात

दीनदयाल नगर विकास समिति के सदस्यों ने इसपर आपत्ति जताते हुए समिति के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि 4.38 करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल का टेंडर 20 प्रतिशत बिलो जाने के कारण इसका करीब 1 करोड़ रुपये बच गए हैं।  समिति के सदस्यों  ने एक बड़ी आबादी के लिए बने अस्पताल में ICU की आवश्यकता को महसूस करते  कई बार NHM , जन प्रतिनिधियों  को पत्र लिखे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और आज रविवार 26 दिसंबर को बिना ICU के अस्पताल का लोकार्पण हो  गया।

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे लक्ष्मीबाई समाधि, किया नमन

दीनदयाल नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने आज एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपकर उनसे अस्पताल में ICU के निर्माण के लिए NHM को निर्देश देने के अनुरोध किया है।  धर्मेंद्र सक्सेना का कहना है कि ICU का निर्माण मात्र 46 लाख रुपये में हो जायेगा जबकि इस अस्पताल के लिए स्वीकृत राशि में से 1 करोड़ रुपये बचे है जो वापस चले जायेंगे जो एक बड़ा नुकसान होगा।

 ये भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक ने मंच पर छुए सिंधिया के पैर, चर्चाओं का बाजार गर्म, देखें वीडियो

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews