राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने किया स्वागत, बताया वे कब जा रहे हैं अयोध्या

Congress MP Vivek Tankha

Ram Mandir Ayodhya: पूरे देश में इस समय प्रभु श्री राम के मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम लला की प्राण प्रतिष्ठा और कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम के आमंत्रण को अस्वीकार करने की ही चर्चा हो रही है, इस बीच कांग्रेस के राज्य सभा सांसद एवं सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विवेक तन्खा का बड़ा बयान सामने आया है।

मैं राम भक्त हूँ, जरुर जाऊंगा अयोध्या:विवेक तन्खा 

जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं भगवान राम का भक्त हूं और निश्चित रूप से मैं अयोध्या जाऊंगा। उन्होंने कहा कि 22 और 23 जनवरी को सरकारी कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री और कई राज्य के मुख्यमंत्री शामिल होंगे, उस दौरान वहां भारी भीड़ होगी इस वजह से वहां जाना ठीक नहीं है।

कांग्रेस सांसद बोले ये मंदिर शंकराचार्य जी की देन 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में सामान्य व्यक्ति भगवान राम के दर्शन करने जाने लगेंगे उसे समय मैं अयोध्या जाऊंगा। उन्होंने कहा हनुमान गढ़ी के संत जी का फोन भी आया था आमंत्रित भी किया है आमंत्रण पत्र भी मेरे पास आने वाला है लेकिन मैं उन तारीखों में नहीं जाऊंगा, विवेक तन्खा ने कहा कि स्वामी शंकराचार्य ने जब इस केस को कोर्ट में फाइल किया था, उस दौरान सुप्रीम कोर्ट में उनकी तरफ से मैंने पैरवी की थी। इसलिए मैं यह समझता हूं कि अगर आज राम मंदिर बन रहा है तो वह स्वामी शंकराचार्य जी की ही देन हैं।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्र सरकार से की ये मांग  

विवेक तन्खा ने कहा कि जिस समय राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है उसको लेकर देश के चारों ही शंकराचार्य नाराज हैं और वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अगर चारों ही शंकराचार्य जी की मौजूदगी में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होता तो न सिर्फ जनता में अच्छा संदेश जाता बल्कि सभी साधु संत भी खुश रहते।

भाजपा द्वारा सनातन विरोधी कहने की किया ख़ारिज  

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने के आरोपों का जवाब देते हुए विवेक तन्खा ने कहा कि अगर कांग्रेस सनातन विरोधी या राम विरोधी होती तो फिर विवेक तन्खा ना भगवान से जुड़े केस की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करते और ना अयोध्या जाने की बात करते  इसलिए भाजपा का यह कहना सरासर गलत है। समय आने पर मैं भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जरूर जाऊंगा।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews