MP: पटरी टूटी देख ग्रामीण ने लाल टी शर्ट से दिया सिग्नल, चालक ने रोकी ट्रेन, बड़ा हादसा टला

MP

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर के सिहोरा से गोसलपुर के बीच आज शनिवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब दिल्ली से चलकर जबलपुर आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन की पटरी बीच में टूटे हुए दिख गई।  इस घटना को रोकने के लिए मोहगाँव गांव का एक ग्रामीण वासुदेव ने सुबह जब लाइन पार कर रहा था तब उसने देखा कि पटरी को एक हिस्सा टूटा हुआ है, तुरंत उसने सूझबूझ दिखाई और अपनी लाल कलर की टी-शर्ट उतार कर गोंडवाना ट्रेन के चालक के सामने लहरा दी। ट्रेन चालक ने भी उसकी कंडीशन को समझ ली और गाड़ी को रोक दिया पर गोंडवाना एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से आगे निकल गई थी।

यह भी पढ़े.. सियासी हलचल : पूर्व मंत्री का बड़ा बयान- बेटा नहीं, मैं लडूंगा विधायक का चुनाव

जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार को गोडवाना एक्सप्रेस ट्रेन (Godwana Express Train) किलोमीटर 1024/12 और 10 रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अपलाइन संदिग्ध परिस्थितियों में टूटी देखी गई।  पटरी टूट जाने के कारण इस लाइन में रेल प्रभावित हुआ हालांकि रेल मार्ग संघमित्रा को सिहोरा स्टेशन में रोका गया, साथ ही कई ट्रेनें भी वही खड़ी कर दी गई । पटरी टूटने की खबर के बाद रेलवे अधिकारियों (Railway Employee) को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डब्ल्यूसीआर का अधिकारी अमला मौके पर पहुंचा और अन्य ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी। इस दौरान जैसे ही यात्रियों को पटरी टूटने की जानकारी मिली तो वहाँ हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े.. MP Flood: शिवराज सरकार ने केंद्र को भेजी फाइनल रिपोर्ट, 2000 करोड़ की मांग

आज सुबह सिहोरा गोसलपुर के बीच हुई इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपलाइन के करीब 1 फीट पटरी टूट गई थी, उसका सुधार कर C & W द्वारा किया जा रहा था।  रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। सुबह गोकलपुर के बीच रेल पटरी (Railway Track Break) टूट जाने के कारण अपलाइन की सभी गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। जबलपुर आने वाली दयोदय संघमित्रा-महाकौशल सहित अन्य गाड़ियां सिहोरा रेलवे स्टेशन (Railway Station) में खड़ी हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews