मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, आज भी कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें कब होगा मानसून विदा?

वर्तमान में एक ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है और अरब सागर से आ रही नमी के चलते प्रदेश में कहीं कहीं वर्षा हो सकती है, किसी भी जिले में कहीं पर भी भारी वर्षा नहीं होगी।
MP Weather update

MP Weather Update Today : वातावरण में नमी के बरकरार रहने के चलते मध्य प्रदेश में आज मंगलवार को भी इंदौर उज्जैन समेत 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है, हालांकि कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं है, वही 5 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने लगेगा और ग्वालियर चंबल के रास्ते मानसून की विदाई का दौर शुरू हो जाएगा। 15 अक्टूबर तक मानसून पूरे प्रदेश से विदा ले लेगा।

एमपी में 44.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 18 फीसदी अधिक है।इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 13% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 22% अधिक वर्षा हुई।राज्य में आमतौर पर 1 जून से 30 सितंबर तक 949.5 मिमी औसत वार्षिक वर्षा दर्ज की जाती है, लेकिन इस साल इस अवधि के दौरान 1092 मिमी बारिश हुई।

आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है और अरब सागर से आ रही नमी के चलते प्रदेश में कहीं कहीं वर्षा हो सकती है, किसी भी जिले में कहीं पर भी भारी वर्षा नहीं होगी।आज मंगलवार को बालाघाट, सिवनी, मंडला, सागर, दमोह, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।
  • भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।इससे पहले सोमवार को नर्मदापुरम, धार, खजुराहो, रीवा और सिवनी जिले में हल्की बारिश हुई, शेष जिलों में तेज धूप खिली रही।

कब होगी मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई?

मानसून की विदाई ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग से शुरू होगी।कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय ना होने के चलते हवाएं उत्तरी होने लगी है, जो कि मानसून वापसी के संकेत हैं। 15 अक्टूबर तक प्रदेशभर से मानसून की वापसी हो जाएगी। क्योंकि दक्षिण भारत में रिट्रेट मानसून होता है। यहां से देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो जाती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews