Maruti Suzuki ने CNG के साथ 7 सीटर कार लांच की, ₹11000 से कर सकते हैं बुकिंग

Maruti Suzuki ने CNG के साथ 7 सीटर कार लांच की, ₹11000 से कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मारुति सुजुकी देश की कार। मारुति ऐसी कंपनी है जिसने अभी तक छोटे बजट के तबके के लोगों के लिए उनके कारों का सपने को साकार किया है। इसी क्रम में मारुति सुजुकी ने 7 सीटर अर्टिगा 2022 को नए अपडेट के साथ वापस से लॉन्च किया है। इस एमपीवी गाड़ी की शुरुआती कीमत 8.35 लाख रुपए है जबकि इसके टॉप वैरियंट जेडएक्सआई प्लस की शोरूम कीमत 12.79 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें – Dabra News: खुशियां बदली मातम में, हादसे में आर्मी जवान की मौत

पहली बार मारुति ने अपने टॉप वैरियंट के गाड़ी में सीएनजी का ऑप्शन दिया है। साथ ही पार्टी का के लुक और फीचर्स में भी अपडेट किया है। 2012 में सबसे पहले अर्टिगा को लांच किया गया था जो कि टॉप 10 बिकने वाली कारों के लिस्ट में शामिल रही है। कंपनी अभी तक सात लाख से ज्यादा यूनिट्स भेज चुकी है और नए अपडेट वर्जन के लिए पिछले महीने ही ₹11000 से इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। मारुति ने इसमें 4 वेरिएंट्स दिए हैं LXI, VXI, ZXI और ZXI+.

यह भी पढ़ें – गर्मी के दिनों में मिलने वाला गन्ने का रस पीने के साथ-साथ लगाने में भी फायदेमंद

नई मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 में डेढ़ लीटर डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन 5 स्पीड मैनुअल यूनियन और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ उपलब्ध है वही ऑटोमेटिक गियर बॉक्स में पैदल शिफ्ट भी अवेलेबल है फोर स्ट्रोक इंजन के साथ। इसके अलावा इसमें 7 इंच का स्मार्ट प्ले प्रो टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सुजुकी कनेक्ट टेलीमेटिक्स इत्यादि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – Jabalpur News: गाड़ी टक्कर होने के बाद महिला ने युवक को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल

वहीँ यह कार कुल 6 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है जिसमें मग्मा ग्रे, पर्ल मैटेलिक आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडर सिल्वर, नए पर मैटेलिक डिग्निटी ब्राउन, अर्बन रेड और क्राइम ऑक्सफोर्ड ब्लू में उपलब्ध है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews