Hindi News

Weather Update : बदलने लगा मौसम, IMD का अलर्ट, राजधानी समेत इन राज्य में बारिश के आसार

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
Weather Update : बदलने लगा मौसम, IMD का अलर्ट, राजधानी समेत इन राज्य में बारिश के आसार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IMD के मुताबिक राजधानी सहित उत्तर पूर्वी राज्यों के इलाकों में मौसम के बदलाव दिखने लगे है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे उत्तर भारत में बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के राजधानी में बादल छाने के आसार जताए ।हैं 25 और 26 फरवरी को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

यह लगभग फरवरी का अंत है, और देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर चढ़ना शुरू हो गया है, जो सर्दियों के मौसम के अंत का संकेत है। हालाँकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में एक चक्रवाती Circulation और दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कम से कम 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में बारिश का अनुमान लगाया है।

इसके अलावा 24 और 25 फरवरी को IMD ने पर्वतीय राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। आईएमडी की मानें तो 25 फरवरी की शाम से दिल्ली में मौसम बदल सकते हैं। बादल छाएंगे बूंदाबांदी होगी। वहीं 26 फरवरी को राजधानी दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज का मौसम अपडेट

  • शहर – न्यूनतम- अधिकतम
  • दिल्ली – 12.0 -27.0
  • भोपाल – 13.0 – 30.0
  • चेन्नई – 14.0 – 25.0
  • चेन्नई – 14.0 -25.0
  • देहरादून – 10.0 -24.0
  • रायपुर – 15.0 -29.0
  • शिमला – 7.0 -16.0
  • मुंबई – 20.0 -32.0
  • लुधियाना- 11.0 -30.0

Read More : MP कर्मचारियों के हित में श्रम विभाग का बड़ा फैसला, प्रस्ताव तैयार, जल्द जारी होंगे नोटिफिकेशन!

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सभी मौसम एक-एक सप्ताह आगे खिसकने की वजह से फरवरी में हल्की ठंडी के दशक दिखाई दे रही है। वहीं मार्च महीने से गर्मी की शुरुआत हो जाएगी। मध्यप्रदेश में भी 2 दिनों के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मंगलवार को राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वही 25 फरवरी से एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

हालांकि 28 फरवरी के बाद एक बार फिर से मौसम बदलेगा और गर्मी की दस्तक शुरू हो जाएगी। इससे पहले राज्य में तेज हवा चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले दो दिनों में उत्तर पूर्वी, उत्तरी हरियाणा, जम्मू कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश में 24 फरवरी को अलग-अलग गरज या बिजली गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान इस क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि 26 फरवरी के बाद स्थिति में सुधार होगा।

IMD ने 24 और 26 फरवरी के बीच पूर्वी राज्य सहित नागालैंड , मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज हवा सहित भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पूर्वी दक्षिणी राज्य बिहार झारखंड उड़ीसा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 25 फरवरी को उड़ीसा पश्चिम बंगाल झारखंड में आसमान में बादल घिरने के अलावा बिजली चमकने के भी संभावना है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews