Hindi News

भारतीय वायु सेना में युवा देश-सेवा के साथ बना सकते है अपना शानदार भविष्य, जानिए कैसे

Written by:Harpreet Kaur
Published:

डेस्क रिपोर्ट। भारतीय वायु सेना यानी इंडियन एयर फोर्स में युवा अपना सुनहरा भविष्य बना सकते है, भारतीय वायु सेना ने फ्लाईंग ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन और ग्राउंट ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों) में परमानेंट कमीशन एवं शॉर्ट सर्विस कमीशन में 317 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन वायु सेना द्वारा आयोजित किये जाने वाले एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। वायु सेना द्वारा जनवरी 2023 में शुरू होने वाले कोर्सेस में एएफकैट 01/2022 बैच एवं एनसीसी स्पेशल एंट्री से रजिस्ट्रेशन और सिलेक्शन प्रोसेस का आयोजन किया जाएगा।

MPTET Exam 2021 : 14 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, जाने पात्रता सहित अन्य अपडेट

इसमें पदों की संख्या 317 है वही इसके लिये उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई 2023 को 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानि कि उनका जन्म 2 जुलाई 1999 से 1 जुलाई 2003 के बीच हुआ हो। एएफकैट ग्राउंट ड्यूटी ब्रांच के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष है।

सिंधिया का दिग्विजय पर तंज – वे यात्रा करते रहें हम प्रगति और विकास करते रहेंगे

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए प्रक्रिया वायु सेना द्वारा एएफकैट 01/2022 बैच एवं एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 दिसंबर से शुरू की जाएगी और उम्मीदवार एएफकैट ऑफिशियल पोर्टल, afcat.cdac.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 250 रुपये का परीक्षा शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन कर पाएंगे। एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए परीक्षा शुल्क नहीं है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews