दिग्विजय सिंह ने केन्द्र सरकार की से ये बड़ी मांग, बोले-जल्द फैसला लें

digvijay singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बावजूद दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कोई न कोई नए वेरिएंट चिंता बढ़ा रहा हैं। हाल ही में कोरोना वायरस के डेल्टा और ओमीक्रोन से बने नया वेरिएंट डेल्टाक्रॉन (Deltacron) ने टेंशन बढ़ा दी है। इसी बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने केन्द्र सरकार से बड़ी मांग की है, की जल्द ही 5 से 11 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण को हरी झंडी दिखाए।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 18 महीने के अटके DA Arrear पर हो सकता है फैसला, मोदी कैबिनेट बैठक आज

मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह ने आज बुधवार 30 मार्च 2022 को एक के बाद एक कई ट्वीट किए है और स्कूलों और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द मोदी सरकार (Modi Government) को वैक्सीनेशन पर फैसला लेने को कहा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि अब जबकि भारत में ऑफ लाइन कक्षाएं (offline) शुरू हो गई हैं, भारत सरकार को 5-11 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड वैक्सीन को मंजूरी देने के लिए तुरंत निर्णय लेना चाहिए।यह प्रभावी और सुरक्षित साबित हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP: राज्यरानी एक्सप्रेस-मेमू समेत ये ट्रेनें 11 अप्रैल तक रद्द, इनका रूट बदला, देखें पूरा शेड्यूल

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है  कि विभिन्न देशों में नए संस्करण के बढ़ने के साथ, स्कूल जाने वाले बच्चों का टीकाकरण कराना सुरक्षित होगा क्योंकि इससे बीमारी के संचरण को कम करने में एक सुरक्षा परत जुड़ जाएगी।भारत सरकार को तुरंत निर्णय लेना चाहिए और 5-11 आयु वर्ग में COVID टीकाकरण को मंजूरी देनी चाहिए क्योंकि अब कोई भी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं (School Online Class) नहीं दे रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews