नहीं बचेंगे कलम के बाजीगर, इंदौर नगर निगम घोटाले पर सरकार के तेवर सख्त, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले पाई पाई वसूली जाएगी

बड़े अधिकारियों की कलम की बाजीगरी के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यही जादू किया है कि पॉवर दूसरे को दे दिया और उसने उस पॉवर का दुरुपयोग किया, जिससे हमपर कोई आंच ना आये,  लेकिन कोई बचेगा नहीं हम पाई पाई वसूलेंगे, जनता का पैसा ऐसे किसी को लूटने नहीं देंगे।
Kailash Vijayvargiya

Indore Municipal Corporation Scam : देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव पिछले कई वर्षों से सहेजे इंदौर के माथे पर भ्रष्ट सरकारी मुलाजिमों ने एक दाग लगा दिया है , इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने जनता की गाढ़ी कमाई को अपनी जेबों में भरकर करोड़ों का घोटाला किया है हालाँकि सरकार अब तक कई भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है लेकिन अभी भी मुख्य कर्ताधर्ता बचे हुए हैं, मुख्यमंत्री ने कड़े एक्शन के निर्देश दिए हैं तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसे लेकर  खासे नाराज हैं उन्होंने कहा कि कलम की बाजीगरी करने वाले कोई नहीं बचेंगे, एक एक पाई वसूली जाएगी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से समूह संपादक वीरेंद्र शर्मा की बातचीत 

इंदौर में पिछले दिनों सामने आये करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद से प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार बहुत सख्त है, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि दोषी कोई भी हो बक्शा नहीं जाये, उधर विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी एक्शन में हैं उनसे बात की एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के समूह संपादक वीरेंद्र शर्मा ने।

बोले कैलाश जी – हम किसी को छोड़ेंगे नहीं

एक सवाल के जवाब में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम किसी को छोड़ेंगे नहीं, बड़े अधिकारियों ने बड़ी ही सफल से काम किया है लेकिन हम जानते हैं कि उनके निर्देश के बिना ये काम हो नहीं सकता उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी बचेगा कोई भी नहीं।

जनता को जवाब देना हो रहा है मुश्किल 

इंदौर को देश में टॉप इस मुकाम तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कैलाश विजयवर्गीय घोटाला सामने आने के बाद दुखी हैं, उनका कहना है कि वे जनता को जवाब नहीं दे पा रहे कि उसकी गाढ़ी कमाई का पैसा अधिकारी कैसे खा गए, लेकिन हम जनता को विश्वास दिलाते हैं कि छोड़ेंगे किसी को नहीं।

जनता का पैसा ऐसे किसी को लूटने नहीं देंगे, पाई पाई वसूलेंगे

बड़े अधिकारियों की कलम की बाजीगरी के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यही जादू किया है कि पॉवर दूसरे को दे दिया और उसने उस पॉवर का दुरुपयोग किया, जिससे हमपर कोई आंच ना आये,  लेकिन कोई बचेगा नहीं हम पाई पाई वसूलेंगे, जनता का पैसा ऐसे किसी को लूटने नहीं देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews