
इटारसी, राहुल अग्रवाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (chief minister shivraj singh) ने आज इटारसी में आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की कामनाथ जी ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को बंद कर दिया यहां उन्होंने आगे कहा की कमलनाथ सरकार में रहते हुए हमेशा रोते ही रहे पैसा नहीं ही पैसा नहीं ही मामा खजाना खाली कर गया जैसे मामा लुटेरा हो पर ऐसा नहीं है कमलनाथ की 15 महीने की सरकार में बल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। पैसे का रोना रोने बालों के पास हर काम कराने की रकम तय कर रखी थी।
[dgv_vimeo_video id=”724043250″]
उनके मंत्रियों का कहना था की पैसा लाओ और काम कराओ, हमने जनता के विकास के लिए खजाना खाली किया कर्ज लेकर योजनाएं क्रियान्वित की ओर आज फिर इटारसी में यह कहना चाहता हूं कि मामा के खजाने में पैसे की कोई कमी नहीं हे। अब मामा आ गया है संबल योजना फिर से चालू है। शिवराज जी बोले हमने जब सरकार संभाली तब कोरोना काल था। फिर भी हमने हार नही मानी आक्सीजन की कोई कमी नही आने दी जगह जगह कोविड सेंटर बनाए इंजेक्शन की व्यवस्था की।
[dgv_vimeo_video id=”724043401″]
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए उन्होंने मतदान की अपील की, साथ ही कांग्रेस के ऊपर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने कांग्रेस की लुटिया डुबो दी और अब चले हैं महाराष्ट्र के सरकार बचाने यहां उन्होंने शायरी के अंदाज में कहा कि हम तो डूबे हैं सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”724043591″]
शिवराज को याद आया पुराना दोस्त
शिवराज सिंह चौहान ने आज इटारसी केआरएमएस चौराहे पर आयोजित आमसभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक चुनाव प्रचार की शुरुआत इटारसी से की थी यहां उन्होंने अपने पुराने दोस्त अशोक चौरसिया को याद करते हुए कहा की अस्सु और मैं और मैं इटारसी की गली गली में घूम कर चुनाव प्रचार किया करते थे और जनसंघ के लिए वोट मांगा करते थे।
[dgv_vimeo_video id=”724044126″]
शिवराज बोले कमलनाथ ने मेरी बहनों के हाथ से डिलेवरी के लड्डू भी छीन लिए
शिवराज जी आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर बरसे उन्होंने कहा की कमलनाथ सरकार ने भाजपा सरकार की सबसे महत्वपूर्ण संबल योजना को उन्होंने बंद कर दिया संबल योजना में जो बहन बेटा बेटी को जन्म देगी तो जन्म देने के पहले 4000 रुपए और जन्म देने के बाद बारह हजार रूपए मिलेंगे ताकि वह आराम कर सके और लडुआ की व्यवस्था भी कर सकते पर कमलनाथ ने बहनों के हाथ से डिलीवरी के लड्डू भी छीन लिए।
[dgv_vimeo_video id=”724044294″]
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इटारसी में एक चाय दुकान पर चाय की चुस्की लेते हुए वीडियो शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास राज टी कॉर्नर पर चाय की चुस्की भी ली। चाय पीने का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में नर्मदापुरम नरसिंहपुर के सांसद उदय प्रताप सिंह, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल भी चाय की चुस्की लेते देखे जा सकते है। इस दौरान यहां पर कुछ लोगों ने चाय की चुस्की के साथ सेल्फी भी ली है।
आज इटारसी, नर्मदापुरम् में राज टी कॉर्नर पर चाय की चुस्कियों का साथियों के साथ आनंद लिया। pic.twitter.com/Z58E6RUBKB
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 25, 2022
