IRCTC : अपना मोबाइल उठाइये और इन सुविधाओं का फायदा लीजिए

IRCTC : अपना मोबाइल उठाइये और इन सुविधाओं का फायदा लीजिए

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) सिर्फ रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा ही नहीं देता बल्कि अब बहुत सी सुविधाएँ देता है। विशेष ट्रेन चलाकर घूमने के शौकीनों को देश के अलग अलग खूबसूरत हिस्सों की सैर कराने वाला IRCTC अब हवाई यात्रा भी कराता है।  IRCTC और भी कई सुविधाएँ देता हैं , आइये जानते हैं इनके बारे में।

क्या आपको पता है कि अब IRCTC आधिकारिक रूप से एयर टिकट बुकिंग एजेंट बन गया है। IRCTC के माध्यम से  अब शासकीय सेवा में पदस्थ और मंत्रालयों में कार्यरत अधिकारी कर कर्मचारी भी अपना एयर टिकट बुक करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – AIIMS Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 11 मई को होगा इंटरव्यू, जानें आयु-पात्रता

आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं और एक अच्छे होटल की ऑनलाइन तलाश कर रहे हैं तो IRCTC (IRCTC Tour Packages) आपकी मदद कर सकता है।  IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) के माध्यम से अब आप देश के अलग अलग हिस्सों में होटल्स की बुकिंग घर बैठे कर सकते हैं। IRCTC पर मात्र 600 रुपये रूम स इसकी शुरुआत होती है, IRCTC (IRCTC News) देश के 135 छोटे बड़े शहरों में अच्छे होटल्स की बुकिंग करता है।

ये भी पढ़ें – IPL 2022 : लक्जरी XUV में ऑनलाइन सट्टा, दो गिरफ्तार, लाखों का हिसाब किताब मिला

यदि आप नई दिल्ली स्थित नेशनल रेल म्यूजियम देखना चाहते हैं और लाइन से भी बचना चाहते हैं तो IRCTC ने इसका भी इंतजाम किया है।  अब आप IRCTC के माध्यम से नेशनल रेल म्यूजियम (National Rail Museum) देखने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं।  इस सुविधा का उद्घाटन कल सोमवार को ही रेलवे अधिकारियों ने किया है। आप IRCTC की इन सुविधाओं का अपने मोबाइल से घर बैठे ही फायदा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – TRANSFER: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews