MP Weather Update: नया पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव; बादल, बूंदाबांदी की संभावना, आज का मौसम अपडेट

MP Weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। तापमान में बढोतरी के साथ ठंड और कोहरे का असर कम हो गया है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  16 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इससे प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। वही 18-20 जनवरी से कोहरे और ठंड का असर तेज देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए रीवा, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निमाड़ी जिलों में बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान बादलों के आने की वजह से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। सोमवार मंगलवार को ग्वालियर, दतिया, रीवा, मऊगंज, सतना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ ,निवाड़ी, भिंड और मुरैना जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, ऐसे में प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा । फिलहाल एक दो दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

20 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में दिन व रात के तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे की भी स्थिति निर्मित हो सकती है। 17 जनवरी को आसमान में बादल रहने से बूंदाबांदी और 18 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा जिससे कोल्ड डे भी हो सकता है। 19 जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा जिससे रात का तापमान कम हो सकता है। यदि उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीत लहर भी चल सकती है। आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

16-17 जनवरी को बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कोई मजबूत सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उत्तर भारत के बीच में बन रहा है।वही  16-17 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। अगले दो दिन ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। रात के समय कोहरा रहने से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन का मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम या ज्यादा हो सकता है। पिछले 24 घंटे में रविवार को भोपाल में 28.1, इंदौर में 26, ग्वालियर में 22.6 और जबलपुर में 26.2 डिग्री तापमान रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews