Hindi News

लौकी के बीज खाने के जबरदस्‍त फायदे, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
इसमें कैलोरी, सैचुरेटेड और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। यह फंगल इन्फेक्शन को दूर करने का काम करते हैं, क्योंकि लौकी के बीज में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं।
लौकी के बीज खाने के जबरदस्‍त फायदे, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा

भारत के अमूमन घरों में लौकी सबसे ज्यादा खाए जाने वाली सब्जी में से एक है, जो कि कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। इसके अलावा, लौकी में विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, मैग्नीशियम और फाइवर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। लौकी खाने से कई प्रकार की बीमारियां दूर रहती है। गर्मियों में लौकी खाना बहुत ज्यादा लाभदायक माना जाता है। लोग अक्सर लौकी बनाते वक्त इसके बीज को निकालकर फेंक देते हैं, लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि इसका बीच भी हमारी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद है।

दरअसल, लौकी के बीज में भी प्रोटीन होता है, जिससे कुपोषण की शिकायत दूर होती है। लौकी के बीज में माइक्रो और मैक्रो न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो शरीर की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

लौकी के बीज में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, जिंक, थायमिन, राइबोफ्लेविन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कैलोरी, सैचुरेटेड और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। यह फंगल इन्फेक्शन को दूर करने का काम करते हैं, क्योंकि लौकी के बीज में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद

  • लौकी के बीज हार्ट की समस्या से पीड़ित व्यक्ति के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है, क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करता है। जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  • यदि आप हड्डियों की बीमारी से परेशान है, तो लौकी के बीज को खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम, जिंक और मैंगनीज की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम कर देता है।
  • यदि आप बढ़ते वजन को लेकर परेशान है, तो लौकी के बीज को आज ही अपने डाइट में शामिल कर लें। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस कारण ओवर ईटिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।
  • यह डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है। यदि आप पेट संबंधी समस्याओं से परेशान है, तो लौकी के बीच को खा सकते हैं।

ऐसे खाएं

लौकी के बीज को आप सलाद या फिर दाल में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, धूप में सुखाकर इसे फ्राई करके भी खाया जा सकता है, जो कि काफी स्वादिष्ट लगता है। आप इसका पाउडर बनाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews