शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे को चकमा देकर फरार हुई दुल्हन, बिचौलिए ने लिए थे एक लाख

भोपाल-शादी के चंद घंटे बाद ही दुल्हन का अपहरण, सच जानकर रह जाएगा हर कोई हैरान

दमोह, गणेश अग्रवाल| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में आये दिन शादी (Marriage) के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं| अब मामला दमोह (Damoh) जिले से हैं, जहाँ शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन दूल्हे को चकमा देकर भाग गई| युवक के परिवार ने बिचौलिए को शादी कराने के लिए एक लाख रुपए की रकम दी थी| लेकिन शादी के दो दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन भाग गई। पीड़ित ने बांदकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक, यहां के बेलखेड़ी गांव में युवक ने एक लाख रुपए बिचौलिए को देकर युवती से शादी की थी। पहले कोर्ट मैरिज हुई और फिर दोनों ने मंदिर में शादी| दो दिन बाद लुटेरी दुल्हन (Luteri Dulhan) बांदकपुर दर्शन करने के बहाने घर से पति के साथ निकली और रास्ते में ही उसे चकमा देकर जेवरात लेकर फरार हो गई।

पुलिस को की गई शिकायत में युवक राजेश ने बताया कि शादी के सम्बन्ध में उसकी बटियागढ़ के बमनपुरा निवासी मुकेश उर्फ हक्कू यादव से चर्चा हुई। मुकेश उसे लड़की दिखाने के बहाने जबलपुर ले गया। जहां लड़की नहीं दिखाई, लेकिन बाद में उसने दमोह में लड़की दिखाई। जिसके बाद शादी तय हुई और मुकेश ने लड़की के लालन-पालन में खर्च हुए एक लाख रुपए मांगे। रुपए देने की बात तय हो गई| इसके बाद 16 दिसंबर को पहले कोर्ट से और फिर मंदिर से शादी हो गई। 20 हजार रुपए एडवांस और शादी के बाद 80 हजार रुपए दिए गए थे| लेकिन शादी के बाद पत्नी झगड़ा करने लगी। वह उसे बाजार खरीदी कराने लेकर गया। इसके बाद वह बांदकपुर जाकर दर्शन करने की जिद पर अड़ गई। दोनों बाइक से बांदकपुर गए। वहां से दर्शन कर वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में बहाने से पत्नी ने बाइक रुकवाई। इतने में चार पहिया वाहन से दो युवक आए। वे बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे। इसके बाद पत्नी को लेकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद हक्कू यादव भी फरार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews