Hindi News

Vastu Tips : घर की दीवार पर लगी घड़ी समय बताने के साथ-साथ, आर्थिक तंगी को भी करेगी दूर

Published:
Vastu Tips : घर की दीवार पर लगी घड़ी समय बताने के साथ-साथ, आर्थिक तंगी को भी करेगी दूर

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। Vastu Tips वास्तु शास्त्र कहता है, कि घर में हर वस्तु को रखने, सजाने और लगाने का अपना ही एक नियम और तरीका होता है। यदि इनका पालन किया जाए, तो इसके लाभ घर के स्वामी को होते हैं, साथ ही घर का वातावरण सकारात्मकता बना रहता है। यहां हम बात करते हैं उस वस्तु की, जो हमेशा से जीवन का एक सबसे अहम हिस्सा बनी हुई है। जी हां! आपने सही पहचाना, हम बात कर रहे हैं दीवार घड़ी की, जिसे लगाने के अपने ही कायदे होते हैं।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: दूसरों की पहनी इन चीजों का गलती से भी न करें उपयोग, हो सकती है बड़ी मुसीबत

अधिकतर हम घड़ी को घर की उस दीवार पर लगाते हैं, जहां से उसे आसानी से देखा जा सके। लेकिन हम घड़ी लगाते समय उसकी दिशा का ध्यान नहीं रखते। जो शायद वास्तु दोष का कारण बन जाए और घर में नकारात्मकता अपना स्थान बना रही हो, जिसका हमें भान भी ना हो। सुख, शांति और समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र कहता है, कि घर में घड़ी का सही दिशा में होना आवश्यक है। इसका प्रभाव परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और मन पर सीधा पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Vastu: बाथरूम में इन गलतियों से उत्पन्न होते हैं वास्तु दोष, जाने निवारण के उपाय

घड़ी मात्र एक उपकरण नहीं है बल्कि वास्तु नियमों के अनुसार जीवन पर घड़ी का गहरा प्रभाव पड़ता है। रुकी हुई घड़ी घर में नेगेटिविटी फैलाती है और घर भी घड़ी की तरह निर्जीव होने लगता है। इसलिए घड़ी को हमेशा दुरुस्त रखें अन्यथा उसे हटा देवें। बहरहाल, हम बात कर रहे थे, कि घर में कैसे और किस दिशा मे घड़ी लगी होनी चाहिए? जिससे घर का वातावरण पॉजिटिव बना रहे और घर में सुख, शांति और समृद्धि भी आए…

यह भी पढ़ें- Vastu Tips : घर में चाहते हैं समृद्धि और शांति तो अपनाएं यह सरल वास्तु टिप्स, करियर-आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार

घर में इस दिशा पर लगाएं और इस दिशा में ना लगाएं घड़ी      

– घर की पूर्व दिशा वाली दीवार पर घड़ी लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी बेहद शुभ मानी जाती है।

-दक्षिणी दीवार पर बिल्कुल ना लगाएं घड़ी, इसे वास्तु के हिसाब से अशुभ और नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र कहा गया है। इससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

– दक्षिण दिशा में घड़ी के होने स्वास्थ्य और धन दोनों का ही नाश होता है।

–  मुख्य द्वार पर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस जगह पर लगी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: परीक्षा में नहीं मिल रही मनचाही सफलता, बसंत पंचमी पर पूजन के बाद करें ये उपाय

ध्यान रखने योग्य बातें –                   

-यदि आप अपने घर में खुशहाली और सुख समृद्धी चाहते है तो पेंडूलम वाली घड़ी ना लगाएं और घड़ी पर धूल भी ना जमने देंवें।

– घर में बंद घड़ी ना रखें।

– घर में हरे और नारंगी रंग की घड़ी ना रखें।

– लिविंग रूम में चौकोर शेप वाली घड़ी लगाएं। इससे घर के लोगों में शांति और प्‍यार बना रहता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews