MP News : शिवराज सरकार की बड़ी उपलब्धि, इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश में नंबर 1

MP News : शिवराज सरकार की बड़ी उपलब्धि, इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश में नंबर 1

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने एक उपलब्धि हासिल की है। ब्रुसेल्ला टीकाकरण में मध्य प्रदेश ने देश में सर्वाधिक टीकाकरण कर ये उपलब्धि हासिल की है।

शिवराज सरकार के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल (Minister Prem Singh Patel) ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण (National Animal Disease Control Program) कार्यक्रम में प्रदेश में एक जनवरी से 31 मार्च 2022 तक ब्रूसेल्ला टीकाकरण कार्यक्रम (Brucella Vaccination Program) चलाया गया। इस टीकाकरण कार्यक्रम में 4 से 8 माह की गौ-भैंस वंशीय बछियों का टीकाकरण कराया गया। मध्य प्रदेश (MP News) ने 17 लाख 41 हजार 970 टीकाकरण की जानकारी ईनॉफ पोर्टल पर दर्ज कराई है, जो राष्ट्र में सर्वाधिक है।

ये भी पढ़ें – MP : 48 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल से जल, लक्ष्य पूरा करने मंत्री ने दिए ये निर्देश

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि ब्रुसेल्ला टीकाकरण के अलावा भी एक और कार्यक्रम में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2 करोड़ 76 लाख 63 हजार 968 गौ-भैंस वंशीय पशुओं को यूआईडी टैग्स लगाये गये हैं। इनका पंजीकरण भी ईनॉफ पोर्टल पर किया गया है। यह संख्या भी देश में सर्वाधिक है।

ये भी पढ़ें – MP : सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, विभाग ने समितियों के लिए तय की लिमिट, मिलेगा लाभ

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रदेश को 22 लाख 55 हजार ब्रुसेल्ला टीका द्रव्य उपलब्ध कराया गया है। देश में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सभी राज्यों में ब्रूसेल्ला टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ब्रुसिलोसिस रोग गौ-भैंस वंशीय पशुओं में प्रजनन संबंधी बीमारी है, जो ब्रुसिलोसिस एबॉर्टस जीवाणु के कारण होती है। रोग के लक्षणों में बुखार, गर्भावस्था के अंतिम चरण में गर्भपात, बाँझपन, हीट में देरी, लेक्टेशन में बाधा आदि से बछियों की हानि और दूध उत्पादन में कमी होती है।

ये भी पढ़ें – यदि आप दक्षिण भारत घूमना चाहते हैं तो IRCTC का ये टूर प्लान है बेहतर मौका

उन्होंने बताया कि 4 से 8 माह की गौ-भैंस वंशीय बछियों का जीवनकाल में एक बार टीकाकरण कर उन्हें ब्रुसिलोसिस रोग से बचाया जा सकता है। यह रोग पशुओं से मनुष्यों में भी फैल जाता है। इस रोग के प्रभाव से पुरूष एवं स्त्रियों में प्रजनन संबंधी समस्या हो सकती है। इस रोग को किसी उपचार के अभाव में टीकाकरण द्वारा ही रोका जा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews